सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

क्षमता विकास योजना

प्रविष्टि तिथि: 11 MAR 2026 3:17PM by PIB Delhi

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने क्षमता विकास (CD) योजना के अंतर्गत आंकड़ों की गुणवत्ता, समयबद्धता और डिजिटल प्रसार में सुधार करके भारत की सांख्यिकीय प्रणाली को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है। CD योजना के अंतर्गत प्रमुख उपलब्धियां निम्नलिखित हैं:

 

कंप्यूटर असिस्टेड पर्सनल इंटरव्यू (CAPI) को ई-सिग्मा प्लेटफॉर्म के साथ एकीकृत करके सर्वेक्षण प्रक्रियाओं का आधुनिकीकरण किया गया, जिसमें अंतर्निहित सत्यापन जांच, एआई-सक्षम चैटबॉट और बहुभाषी इंटरफेस शामिल हैं, जिसके परिणामस्वरूप सर्वेक्षण परिणामों को तेजी से जारी करना संभव हुआ है। प्रमुख सर्वेक्षणों जैसे आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) और असंगठित क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण (ASUSE) के नमूना डिजाइन को सुदृढ़ किया गया है, ताकि मासिक और त्रैमासिक अनुमान तैयार कराए जा सके। साथ ही, सकल घरेलू उत्पाद (GDP) और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जैसे प्रमुख व्‍यापक आर्थि‍क संकेतकों (CPI) के आधार वर्ष में संशोधन किया गया है।

 

इसके अतिरिक्त, मंत्रालय की नई वेबसाइट, जीओआईएसटीएटीएस मोबाइल एप्लिकेशन, ई-सांख्यिकी पोर्टल, माइक्रोडाटा पोर्टल और डेटा आदान-प्रदान के लिए एपीआई के उपयोग से आंकडों के प्रसार और अधिगम्‍यता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। मंत्रालय ने 150 करोड़ रुपये और उससे अधिक लागत वाली चल रही केंद्रीय क्षेत्र की बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं की स्थिति की निगरानी के लिए पैमाना (पीएआईएमएएनए) नामक एक नई वेब-आधारित निगरानी प्रणाली भी शुरू की है। मंत्रालय ने डेटा उपयोगकर्ता सम्मेलनों, परामर्श बैठकों, कार्यशालाओं और प्रतिक्रिया तंत्रों के माध्यम से हितधारकों की सहभागिता को भी सुदृढ़ किया है तथा शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोग द्वारा अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्‍साहित किया।

 

मंत्रालय ने व्यापक डेटा सामंजस्यकरण/मानकीकरण पहल की है, जिसमें अन्य बातों के बात साथ राष्ट्रीय मेटाडेटा संरचना (एनएमडीएस 2.0) को अपनाना, सांख्यिकीय गुणवत्ता मूल्यांकन ढांचा की (एसक्‍यूएएफ) की शुरू करना तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वर्गीकरण मानकों के साथ संरेखण करना शामिल है।

 

इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणाली प्रशिक्षण अकादमी (एनएसएसटीए), जो मंत्रालय के अधीन एक प्रमुख केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान है, केंद्र और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के सांख्यिकी कर्मियों के क्षमता निर्माण के लिए "आधिकारिक सांख्यिकी और संबंधित क्षेत्रों" पर नियमित रूप से विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती है। इनमें डिजिटल उपकरण, डेटा विश्लेषण और डेटा प्रबंधन जैसे विषय है, ताकि क्षेत्र से बेहतर डेटा संग्रह सुनिश्चित किया जा सके।

 

‘सांख्यिकीय सुदृढ़ीकरण सहायता (एसएसएस)’ उप-योजना के तहत सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को उनके सांख्यिकीय तंत्र की क्षमता और संचालन को सुदृढ़/सुधारने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है, जिससे डेटा संग्रह, संकलन और प्रसार को मजबूत किया जा सके।  

 

केन्‍द्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संस्कृति राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने यह जानकारी आज लोकसभा में दी।

***

पीके/केसी/आईएम/एम

 


(रिलीज़ आईडी: 2238313) आगंतुक पटल : 52
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu