वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत सरकार के खातों की जनवरी 2026 तक की मासिक समीक्षा (वित्तीय वर्ष 2025-26)

प्रविष्टि तिथि: 27 FEB 2026 4:54PM by PIB Delhi

भारत सरकार के जनवरी 2026 तक के मासिक खातों का संकलन कर रिपोर्ट प्रकाशित कर दी गई है। मुख्य बिंदु नीचे दिए गए हैं:

भारत सरकार को जनवरी 2026 तक 27,08,654 करोड़ रुपये (वर्ष 2025-26 की कुल प्राप्तियों का 79.5 प्रतिशत) प्राप्त हुए हैं। इसमें 20,94,218 करोड़ रुपये कर राजस्व (केंद्र को प्राप्त शुद्ध राशि), 5,57,307 करोड़ रुपये गैर-कर राजस्व और 57,129 करोड़ रुपये गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। इस अवधि के दौरान भारत सरकार द्वारा राज्य सरकारों को करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में 11,39,767 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 65,588 करोड़ रुपये अधिक है।

भारत सरकार द्वारा किया गया कुल व्यय 36,90,061 करोड़ रुपये (वर्ष 2025-26 में व्यय का 74.3 प्रतिशत) है, जिसमें से 28,47,780 करोड़ रुपये राजस्व मद पर और 8,42,281 करोड़ रुपये पूंजी मद पर व्यय किए गए है। कुल राजस्व व्यय में से 9,88,302 करोड़ रुपये ब्याज भुगतान के मद पर और 3,54,861 करोड़ रुपये प्रमुख सब्सिडी के मद पर हैं।

***

पीके/केसी/एसके/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2233635) आगंतुक पटल : 170
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil