इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav AI Impact Summit 2026

20 फरवरी के लिए सामान्य सूचना: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026


भारत मंडपम एक्सपो एरीना सुबह 9:30 बजे से रात 8:00 बजे तक खुला रहेगा; यह 21 फरवरी को भी खुला रहेगा

प्रविष्टि तिथि: 19 FEB 2026 5:49PM by PIB Delhi

समिट के सभी आयोजन स्थलों के लिए 20 फरवरी 2026 को निम्नलिखित समय सारिणी लागू होगी:

  • भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर: सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहेगा
  • भारत मंडपम एक्सपो एरीना: सुबह 9:30 बजे से रात 8:00 बजे तक खुला रहेगा; 21 फरवरी को भी सुबह 9:30 बजे से रात 8:00 बजे तक खुला रहेगा
  • सुषमा स्वराज भवन: सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहेगा

I. भारत मंडपम

पंजीकृत प्रतिनिधियों को सीमित पार्किंग स्थान के कारण आयोजन स्थल तक पहुँचने के लिए सार्वजनिक परिवहन, मेट्रो सेवाएँ या टैक्सी/कैब का उपयोग करने का सुझाव दिया जाता है।

  • गेट नं. 4: सुबह 8:00 बजे से प्रवेश के लिए खुला रहेगा ; कार/कैब द्वारा ड्रॉप-ऑफ के लिए।
  • गेट नं. 7: सुबह 8:00 बजे से प्रवेश के लिए खुला रहेगा; कार/कैब द्वारा ड्रॉप-ऑफ के लिए ।
  • गेट नं. 10: सुबह 8:00 बजे से प्रवेश के लिए खुला रहेगा; मेट्रो से आने वाले प्रतिनिधियों के लिए।
  •   गेट नं. 5A: सुबह 8:00 बजे से प्रवेश के लिए खुला रहेगा; मीडिया के लिए।
  •  अन्य निर्दिष्ट गेटों के माध्यम से प्रवेश सुरक्षा मंजूरी और प्रोटोकॉल के अनुसार आवाजाही के प्रतिबंधों के अधीन रहेगा।
  •  अपने वाहन से आने वाले : सीमित पार्किंग सुविधा निम्नलिखित स्थानों पर उपलब्ध होगी:
  1. पुराना किला पार्किंग – 1.6 किमी
  2. चिड़ियाघर पार्किंग – 3 किमी
  3. जेएलएन स्टेडियम पार्किंग – 4.8 किमी
  4. इन स्थानों से भारत मंडपम गेट नं. 04 तक शटल सेवाएँ चलेंगी।
  • कैम्पस के भीतर:  आयोजन स्‍थल के भीतर आवागमन के लिए निर्दिष्ट गोल्फ कार्ट उपलब्ध रहेंगी।
  • परिसर के बाहर: गेट 4, 7 और 10 के बीच शटल सेवाएँ संचालित होंगी।

II. सुषमा स्वराज भवन

पंजीकृत प्रतिनिधियों को सीमित पार्किंग स्थान के कारण आयोजन स्थल तक पहुँचने के लिए सार्वजनिक परिवहन, मेट्रो सेवाएँ या टैक्सी/कैब का उपयोग करने का सुझाव दिया जाता है।

  • पैदल चलने वालों, मेट्रो उपयोगकर्ताओं, ड्रॉप-ऑफ और अपने वाहनों से आने वालों के लिए प्रवेश सुषमा स्वराज भवन के गेट नं. 2 से होगा।

आमंत्रित व्यक्तियों, वक्ताओं, प्रतिभागियों और अन्य हितधारकों सहित सभी पंजीकृत प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे इस संशोधित प्रवेश प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए अपने आगमन की योजना इसी के अनुसार बनाएं।

कार्यक्रम के सुरक्षित और सुचारू संचालन के लिए सभी संबंधित व्यक्तियों को सुरक्षा और यातायात कर्मियों के साथ पूर्ण सहयोग करने और स्थल पर जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है।

जनहित में जारी

*****

पीके/केसी/आरके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2230361) आगंतुक पटल : 86
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Kannada