सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कैबिनेट ने तेलंगाना में हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे पर गुडेबेलूर से महबूबनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग -167 को 4-लेन मानक तक चौड़ा करने को मंज़ूरी दी, परियोजना की कुल लंबाई 80.01 किमी और कुल पूंजी लागत 3175.08 करोड़ रुपये

प्रविष्टि तिथि: 14 FEB 2026 1:37PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कल हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने तेलंगाना राज्य में हैदराबाद–पणजी आर्थिक गलियारे पर गुडबेल्लुर से महबूबनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-167 के खंड को 4-लेन मानक में विस्तारित करने को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना की कुल लंबाई 80.01 किलोमीटर है तथा इसकी कुल पूंजीगत लागत 3,175.08 करोड़ रुपये है। यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग (अन्य) योजना के अंतर्गत हाइब्रिड एन्युटी मोड (एच ए एम) पर क्रियान्वित की जाएगी।

वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग-167 के मौजूदा मार्ग पर गुडबेल्लुर से महबूबनगर के बीच संपर्क में अत्यंत खराब ज्यामितीय संरचना तथा नगर क्षेत्रों में यातायात भीड़ का दबाव बढ़ने के कारण यात्रा समय में उल्लेखनीय विलंब हो रहा है। यह मार्ग गुडबेल्लुर, मगनूर, मकथल, मरिकल, देवरकद्रा, जकलेर, येलिगंडला तथा बंदरपल्ली जैसे अत्यधिक शहरीकृत नगरों/ग्रामों से होकर गुजरता है। इन क्षेत्रों में आने वाली चुनौतियों के समाधान हेतु इस परियोजना को 4-लेन मानक के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है। यह परियोजना तेलंगाना राज्य के नारायणपेट एवं महबूबनगर जिलों को महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करेगी। इससे माल ढुलाई की दक्षता बढ़ेगी, लॉजिस्टिक्स लागत में कमी आएगी तथा क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास को गति प्राप्त होगी।

यह परियोजना दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों (एन एच-150 और एन एच -167 एन) को एकीकृत करती है, जिससे तेलंगाना राज्य के प्रमुख आर्थिक, सामाजिक एवं लॉजिस्टिक क्षेत्रों के साथ निर्बाध संपर्क सुनिश्चित होगा। इसके अतिरिक्त, उन्नत कॉरिडोर तीन पीएम गतिशक्ति आर्थिक नोड्स, नौ सामाजिक नोड्स तथा सात लॉजिस्टिक नोड्स को संपर्क प्रदान करते हुए मल्टी-मॉडल एकीकरण एवं सुगम संपर्क को सुदृढ़ करेगा, जिससे क्षेत्र में माल एवं यात्रियों की आवाजाही और अधिक तीव्र एवं दक्ष होगी।

परियोजना पूर्ण होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग-167 का उन्नयन कार्य क्षेत्रीय आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, प्रमुख धार्मिक एवं आर्थिक केंद्रों के मध्य संपर्क को सुदृढ़ करेगा तथा व्यापार एवं औद्योगिक विकास के लिए नए अवसर सृजित करेगा। प्रस्तावित 80.01 किलोमीटर लंबी ऐक्सेस कोन्टरोले कन्ट्रोल्ड 4-लेन परियोजना से लगभग 14.4 लाख व्यक्ति-दिवस का प्रत्यक्ष रोजगार तथा 17.9 लाख व्यक्ति-दिवस का अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होगा। साथ ही, प्रस्तावित कॉरिडोर के आसपास आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि के परिणामस्वरूप अतिरिक्त रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/CCEAGudebellurpic140220260L18.jpg

अनुलग्नक - I: परियोजना विवरण

विशेषता

विवरण

परियोजना का नाम

तेलंगाना में हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे पर गुडेबेलूर से महबूबनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या - 167 को 4-लेन मानक तक चौड़ा करना। परियोजना की कुल लंबाई 80.01 किमी और कुल पूंजी लागत 3175.08 करोड़ रुपये

गलियारा

Gudebellur – Mahabubnagar section of Hyderabad – Panaji Economic Corridor

लंबाई (किमी)

80.01 (36.8 किलोमीटर के रीअलाइनमेंट और बाई पास सहित)

युटिलिटी सहित शिफ्टिंग में आने वाली कुल सिविल लागत (करोड़ रुपये में)

1868.90

निर्माण पूर्व गतिविधियों में अनुमानित लागत (अल ए लागत + अन्य लागत)

459.11

कुल पूंजी लागत (करोड़ रुपये में)

3175.08

मोड

हाइब्रिड एन्युटी मोड (एच ए एम)

प्रमुख मार्गों का संपर्क

राष्ट्रीय राजमार्ग – एन एच -150 & एन एच -167 एन

आर्थिक / सामाजिक / परिवहन संपर्क नोड

आर्थिक नोड्स :

एन आई डी सी : हैदराबाद – बैंगलुरु एन आई डी सी

औषधि एवं चिकित्सा क्लस्टर – हैदराबाद

हैदराबाद एस ई जेड

सोशल नोड्स:

आकांक्षी जिला – रायचूर, अनेक पर्यटन एवं धार्मिक स्थल

लॉजिस्टिक्स :

हवाई अड्डा -1 संख्या (हैदराबाद)

रेलवे स्टेशन : 4 संख्या

एम एम अल पी: 2 संख्या

संपर्क में आने वाले प्रमुख शहर / कस्बे

महबूबनगर, नारायणपेट, रायचूर, देवरकद्रा, मकथल एवं हैदराबाद आदि

रोजगार सृजन क्षमता

लगभग 14.4 लाख व्यक्ति-दिवस का प्रत्यक्ष रोजगार तथा 17.9 लाख व्यक्ति-दिवस का अप्रत्यक्ष रोजगार

वित्त वर्ष 2024-25 में औसत वार्षिक दैनिक यातायात

अनुमानित 17,991 पैसेंजर कार यूनिट (पीसीयू)


****

पीके/केसी/डीटी


(रिलीज़ आईडी: 2228100) आगंतुक पटल : 149
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi , Gujarati , Malayalam