संस्कृति मंत्रालय
जम्मू और कश्मीर में स्मारकों का संरक्षण और सुरक्षा
प्रविष्टि तिथि:
12 FEB 2026 1:49PM by PIB Delhi
जम्मू और कश्मीर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की देखरेख और रखरखाव में 56 केंद्रीय संरक्षित स्मारक हैं। एएसआई जम्मू और कश्मीर में अपने अधिकार क्षेत्र के तहत आने वाले केंद्रीय संरक्षित स्मारकों के नियमित संरक्षण, परिरक्षण और सुरक्षा का कार्य करता है।
विभिन्न स्मारकों पर आवश्यकता और उपलब्ध संसाधनों के मरम्मत, जीर्णोद्धार और संरचनात्मक स्थिरीकरण के कार्य नियममित रूप से किए जा रहे हैं। हालांकि, नारनग के मंदिरों के समूह, सूर्य मंदिर मार्तंड और बुनियार स्थित प्राचीन मंदिर सहित कुछ चयनित स्मारकों के विस्तृत प्रलेखन और भविष्य की संरक्षण योजना के लिए एलआईडीएआर मैपिंग, जीआईएस और ड्रोन-आधारित सर्वेक्षण जैसे आधुनिक प्रलेखन उपकरणों के उपयोग का प्रस्ताव दिया गया है।
एएसआई ने जम्म और कश्मीर में चयनित विरासत स्थलों के एकीकृत और चरणबद्ध विकास का प्रस्ताव दिया है, जिसमें संरक्षण, आगंतुकों सुविधाओं और विरासत जागरूकता पर जोर दिया गया है।
वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान अब तक जिन स्मारकों पर संरक्षण/विकास कार्य पूर्ण किए जाने की योजना है, उनकी सूचि अनुलग्नक-1 संलग्न हैं। वर्ष 2025-26 के दौरान आवंटव और व्यय का विवरण नीचें दिया गया हैं।
(करोड़ों में)
|
वर्ष
|
आवंटन
|
27.01.2026 तक का व्यय
|
|
2025-26
|
5.75
|
4.97
|
स्थानीय समुदायों और शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी सहित जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से विरासत जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
इन पहलों के परिणामस्वरूप जन जागरूकता बढ़ी है और पर्यटन को बढ़ावा मिला है, साथ ही जम्मू और कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी सुनिश्चित हुआ है।
अनुलग्नक लगाएं
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह जानकारी आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
***
पीके/केसी/आईएम/एसवी
(रिलीज़ आईडी: 2226984)
आगंतुक पटल : 103