औषधि विभाग
पीआरआईपी योजना के अंतर्गत अनुसंधान परियोजनाएं
प्रविष्टि तिथि:
10 FEB 2026 12:53PM by PIB Delhi
औषधि विभाग ने चिकित्सा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार प्रोत्साहन (पीआरआईपी) योजना के घटक 'ए' के अंतर्गत सात एनआईपीईआर में एक-एक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए हैं। इन केंद्रों की स्थापना के लिए 31.1.2026 तक कुल 183.46 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।
19.11.2025 की अंतिम तिथि तक उद्योग, स्टार्टअप और लघु एवं मध्यम उद्यमों से कुल 710 अनुसंधान परियोजनाएं प्राप्त हुईं। इनमें प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की परियोजनाएं भी शामिल हैं जो पीआरआईपी योजना के तहत उच्च वित्तीय सहायता के लिए पात्र हैं। योजना के तहत वित्तीय सहायता, जिसमें पूर्ण वित्तपोषण सहायता और पात्र परियोजनाओं को उच्च वित्तपोषण सहायता शामिल है, की स्वीकृति योजना दिशानिर्देशों के अनुसार बहु-स्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद प्रदान की जाती है।
यह जानकारी केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने आज राज्यसभा में लिखित जवाब में दी।
***
पीके/केसी/एके/डीके
(रिलीज़ आईडी: 2225994)
आगंतुक पटल : 56