पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

महाराष्ट्र में विदेशी पर्यटकों की संख्या तीन वर्षों में दोगुनी से अधिक हो गई है


वर्ष 2022 में 1.512 मिलियन से बढ़कर वर्ष 2023 में 3.388 मिलियन और वर्ष 2024 में और बढ़कर 3.705 मिलियन हो गया

प्रविष्टि तिथि: 06 FEB 2026 11:07AM by PIB Delhi

पर्यटन मंत्रालय वैश्विक पर्यटन बाजारों में भारत को एक समग्र पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देता है, ताकि देश के विभिन्न पर्यटन उत्पादों और स्थलों का प्रचार किया जा सके। यह प्रचार विभिन्न अंतरराष्ट्रीय यात्रा व्यापार प्रदर्शनियों, मेलों और आयोजनों में भागीदारी, विदेशी पर्यटन संचालकों, मीडिया और प्रभावशाली व्यक्तियों के लिए परिचयात्मक यात्राओं (एफएएम) का आयोजन, पर्यटन रोड शो और भारतीय खाद्य उत्सवों का आयोजन, स्थानीय पर्यटन संचालकों और अन्य उद्योग हितधारकों के साथ जुड़ाव और सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से प्रचार द्वारा किया जाता है। ये गतिविधियां भारतीय दूतावासों, उद्योग जगत और राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों, जिनमें महाराष्ट्र सरकार भी शामिल है, के सहयोग से की जाती हैं।

इसके अलावा, मंत्रालय देश में पर्यटन अवसंरचना के विकास के लिए, अपनी 'स्वदेश दर्शन (एसडी)', 'स्वदेश दर्शन (एसडी2.0)', 'चैलेंज बेस्ड डेस्टिनेशन डेवलपमेंट (सीबीडीडी)' (स्वदेश दर्शन 2.0 योजना की एक उप-योजना), 'राज्यों को पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता (एसएएससीआई)', 'तीर्थयात्रा पुनरुद्धार और आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान (प्रशाद)' जैसी योजनाओं के अंतर्गत संबंधित राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेश प्रशासनों के परामर्श से वित्तीय सहायता प्रदान करता है।

पिछले तीन वर्षों में महाराष्ट्र में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या इस प्रकार है –

(मिलियन में)

2022

2023

2024

1.512

3.388

3.705

 

वर्ष 2024 में भारत में आने वाले विदेशी पर्यटकों में महाराष्ट्र का हिस्सा 17.69 प्रतिशत, जो सबसे अधिक था।

मंत्रालय देश में पर्यटन के विकास और संवर्धन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए महाराष्ट्र सहित राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेश प्रशासनों के पर्यटन विभागों के साथ नियमित रूप से परामर्श बैठकें आयोजित करता है।

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 5 फरवरी 2026 को राज्यसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

****

पीके/केसी/एचएन/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2224341) आगंतुक पटल : 93
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil