जनजातीय कार्य मंत्रालय
जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय
प्रविष्टि तिथि:
05 FEB 2026 2:26PM by PIB Delhi
केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने आज लोकसभा को अवगत कराया कि जनजातीय कार्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर 10 राज्यों में 11 जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालयों (टीएफएफएम) को मंजूरी प्रदान की है, जिनका उद्देश्य भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय लोगों के बलिदानों एवं योगदानों को मान्यता देना एवं उनके बारे में जागरूकता उत्पन्न करना है। ये परियोजनाएं केंद्रीय अनुदान योजना- "जनजातीय अनुसंधान संस्थान को समर्थन" और "अनुच्छेद 275(1) के प्रावधान" के अंतर्गत जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा राज्य सरकारों से प्राप्त अतिरिक्त मांगों एवं प्रस्तावों के आधार पर वित्तपोषित की गई है। अब तक 11 संग्रहालयों में से 4 संग्रहालय 3 राज्यों में स्थापित किए गए हैं- जिनमें झारखंड में 1, छत्तीसगढ़ में 1 और मध्य प्रदेश में 2 संग्रहालय हैं।
शेष 7 संग्रहालयों में से, वर्मान में 5 राज्यों मिजोरम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और गुजरात में संग्रहालयों का निर्माण एवं संग्रह कार्य चल रहा है और इन्हें 2026 के अंत तक शुरू होने का अनुमान है। गोवा और मणिपुर में परियोजनाएं अपने प्रारंभिक चरण में हैं। गोवा सरकार ने परियोजना के निर्माण से संबंधित आगे के कार्यों को शुरू करने के लिए फरवरी 2025 में अपनी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को अंतिम रूप दिया है। मणिपुर सरकार द्वारा वर्तमान में डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। मंत्रालय संग्रहालयों के कार्य प्रगति की समग्र निगरानी के लिए संबंधित राज्यों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें एवं कार्यशालाएं आयोजित करता है, साथ ही मंत्रालय के अधिकारी एवं विशेषज्ञ क्षेत्र भ्रमण भी करते हैं। बैठकों के दौरान, प्रत्येक संग्रहालय की निगरानी एवं कार्यान्वयन के लिए साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित किए जाते हैं और समयसीमा निर्धारित की जाती है। हालांकि, भूमि का चयन, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करना और इन संग्रहालयों के निर्माण संबंधित जिम्मेदारी राज्य सरकारों की है। इन संग्रहालयों का विवरण अनुलग्नक-I में दिया गया है।
अनुलग्नक-I
जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के संग्रहालयों का राज्यवार विवरण
|
क्रम संख्या
|
राज्य
|
संग्रहालय का नाम
|
स्थान
|
वर्तमान स्थिति
|
|
1
|
झारखंड
|
बिरसा मुंडा स्मारक स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय
|
रांची
|
इसका उद्घाटन 15.11.2021 को हुआ
|
|
2
|
मध्य प्रदेश
|
बादल भोई राज्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय
|
छिंदवाड़ा
|
इसका उद्घाटन 15.11.2024 को हुआ
|
|
राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय
|
जबलपुर
|
|
3
|
छत्तीसगढ़
|
शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक और जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय
|
नवा रायपुर
|
इसका उद्घाटन 01.11.2025 को हुआ
|
|
4
|
मिज़ोरम
|
रोपुइलियानी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय
|
केल्सिह, आइजोल
|
इसका उद्घाटन 2026 के मध्य तक होना प्रस्तावित है
|
|
5
|
आंध्र प्रदेश
|
जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों का संग्रहालय
|
लाम्बासिंगी, एएसआर
|
|
6
|
तेलंगाना
|
रामजी गोंड आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय
|
हैदराबाद
|
|
7
|
केरल
|
जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय
|
सुगंधगिरि, वायनाड
|
इसका उद्घाटन 2026 के अंत में होना प्रस्तावित है
|
|
8
|
गुजरात
|
जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय
|
राजपीपला, नर्मदा
|
डीपीआर को अंतिम रूप दिया गया है और एजेंसी को कार्य आदेश जारी किया गया है
|
|
9
|
गोवा
|
जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय
|
पोंडा
|
|
10
|
मणिपुर
|
रानी गाइदिनलिउ जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय
|
लुआंगकाओ, तामेंगलोंग
|
डीपीआर चरण में है
|
****
पीके/केसी/एके
(रिलीज़ आईडी: 2223941)
आगंतुक पटल : 70