संसदीय कार्य मंत्रालय
संसदीय कार्य मंत्रालय ने एनवाईपीएस वेब पोर्टल के उन्नत संस्करण का अनावरण किया
प्रविष्टि तिथि:
04 FEB 2026 5:11PM by PIB Delhi
संसदीय कार्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय युवा संसद योजना (एनवाईपीएस) वेब पोर्टल के एक उन्नत संस्करण का अनावरण किया, जिसे एनवाईपीएस 2.0 के नाम से जाना जाता है। वेब पोर्टल के पिछले संस्करण में भागीदारी केवल मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों तक ही सीमित थी। हालांकि, एनवाईपीएस 2.0 के तहत, देश भर के सभी शैक्षणिक संस्थान, समूह और यहां तक कि व्यक्तिगत नागरिक भी क्रमशः संस्थागत भागीदारी, समूह भागीदारी और व्यक्तिगत भागीदारी के माध्यम से भाग ले सकते हैं।
यह देश के सभी नागरिकों को भागीदारी की अनुमति देता है, चाहे उनका लिंग, जाति, धर्म, सम्प्रदाय, नस्ल, क्षेत्र या निवास स्थान कुछ भी हो। इसमें ग्रामीण क्षेत्र, छोटे संस्थान और छत्तीसगढ़ राज्य के समूह भी शामिल हैं। इसके अलावा, एनवाईपीएस की पहुंच बढ़ाने के लिए मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेश प्रशासनों; राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के विधानमंडलों; विभिन्न शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई, सीआईएससीई) को पत्र लिखा है और साथ ही समय-समय पर संसद टीवी पर एक प्रचार वीडियो भी प्रसारित किया जाता है।
युवा संसद सत्रों में भागीदारी और संचालन का विवरण निम्नलिखित है-
|
क्रम सं
|
वर्ष
|
संस्था की भागीदारी
|
समूह की भागीदारी
|
व्यक्तिगत
भागीदारी
|
भाग लेने वाले नागरिकों/ छात्रों की कुल संख्या (ए+बी+सी)
|
|
1.
|
11-09-2024 को
लॉन्च होने के बाद से 27-01-2026 तक
|
पंजीकरणों की संख्या
|
आयोजित कार्यक्रमों की संख्या (वाईपीएस की संख्या*)
|
भाग लेने वाले छात्रों की संख्या (ए)
|
पंजीकरणों की संख्या
|
आयोजित कार्यक्रमों की संख्या (वाईपीएस की संख्या*)
|
भाग लेने वाले नागरिकों छात्रों की संख्या (बी)
|
भाग लेने वाले नागरिकों छात्रों की संख्या (सी)
|
|
|
|
|
4432
|
1536
|
52283
|
586
|
19
|
660
|
42376
|
95319
|
*युवा संसद की बैठकें (वाईपीएस)
विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने यह जानकारी आज लोकसभा में लिखित उत्तर में दी।
***
पीके/केसी/एसएस/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2223355)
आगंतुक पटल : 22