ग्रामीण विकास मंत्रालय
डीएवाई-एनआरएलएम के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह
प्रविष्टि तिथि:
03 FEB 2026 6:02PM by PIB Delhi
दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के तहत दिसंबर 2025 तक की स्थिति अनुसार 10.05 करोड़ परिवारों को 90.91 लाख स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) में संगठित किया गया है।
शाखा स्तर पर 'बैंक सखियों' की तैनाती ने इस योजना के तहत एसएचजी-बैंक लिंकेज को काफी मजबूत किया है। बैंक सखियाँ बैंक लिंकेज के लिए पात्र स्वयं सहायता समूहों(एसएचजी) की पहचान करने, ऋण आवेदनों को तैयार करने और जमा करने की सुविधा प्रदान करने, जिसमें ऋण समीक्षा और ऋण वृद्धि के मामले शामिल हैं, तथा लंबित ऋण प्रस्तावों पर मासिक आधार पर नियमित अनुवर्ती कार्रवाई करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इसके अतिरिक्त, स्वयं सहायता समूहों द्वारा बैंक ऋणों का समय पर और नियमित पुनर्भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक बैंक शाखा में एक समुदाय आधारित वसूली तंत्र (सीबीआरएम) को संस्थागत रूप दिया गया है।
आज की तिथि अनुसार, 50,548 बैंक सखियाँ तैनात की गई हैं, जिन्होंने सामूहिक रूप से महिला स्वयं सहायता समूहों को 2013-14 में योजना की शुरुआत के बाद से ₹12.18 लाख करोड़ का संस्थागत बैंक ऋण प्राप्त करने में सक्षम बनाया है, जिससे ग्रामीण वित्तीय समावेशन में काफी वृद्धि हुई है।
एसवीईपी कार्यक्रम के तहत, दिसंबर 2025 तक की स्थिति के अनुसार डीएवाई-एनआरएलएम के उद्यमिता घटक के अंतर्गत कुल 5.88 लाख उद्यमों को सहायता प्रदान की गई है।
यह जानकारी ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी ने आज लोकसभा में एक लिखित जवाब में दी।
****
पीके/केसी/डीवी/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2222838)
आगंतुक पटल : 49