नागरिक उड्डयन मंत्रालय
एयर इंडिया की बोइंग बी787-8 विमान वीटी-एएनएक्स में ईंधन कटऑफ स्विच की कथित खराबी से संबंधित समाचार पर प्रत्युत्तर
प्रविष्टि तिथि:
03 FEB 2026 5:27PM by PIB Delhi
एयर इंडिया की बोइंग बी787-8 विमान वीटी-एएनएक्स ने दिनांक 01.02.2026 को उड़ान एआई 132 (लंदन-बैंगलोर) संचालित किया। लंदन में इंजन चालू करते समय, चालक दल ने दो बार देखा कि हल्का ऊर्ध्वाधर दबाव डालने पर ईंधन नियंत्रण स्विच "रन" में मजबूती से लॉक नहीं हो रहा था। तीसरे प्रयास पर, स्विच सही तरीके से "रन" में लॉक हो गया और इसके बाद स्थिर रहा। शेष प्रक्रिया जारी रखने से पहले, चालक दल ने भौतिक जांच की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्विच पूरी तरह से और स्पष्ट रूप से "रन" स्थिति में लॉक हो गया है। इंजन स्टार्ट करने के दौरान या उसके बाद किसी भी समय कोई असामान्य इंजन पैरामीटर, चेतावनी, वार्निंग या संबंधित सिस्टम संदेश नहीं प्राप्त हुआ। परिचालन दल के सदस्य को इनकी जानकारी प्रदान की गई, स्विच से अनावश्यक संपर्क से बचा गया और उड़ान के शेष समय चालक दल ने इंजन के संकेतों एवं चेतावनी प्रणालियों का बारीकी से निगरानी किया। उड़ान बिना किसी घटना के संपन्न हुई।
बेंगलुरु में लैंडिंग करने के बाद, क्रू ने पीडीआर में खराबी की सूचना दी। एयर इंडिया ने इस मामले को आगे मार्गदर्शन के लिए मेसर्स बोइंग को सौंप दिया। मेसर्स बोइंग द्वारा ईंधन नियंत्रण स्विच की कार्यक्षमता स्थापित करने के लिए सुझाए गए जांचों के आधार पर, मेसर्स बोइंग एयर इंडिया इंजीनियरिंग ने पाया कि:
“दोनों बाएं और दाएं स्विच की जांच की गई और उन्हें संतोषजनक पाया गया, लॉकिंग टूथ/पॉवल पूरी तरह से अपनी जगह पर था और रन से कटऑफ में फिसल नहीं रहा था। जब बेस प्लेट के समानांतर पूरी शक्ति लगाई गई तब भी स्विच सुरक्षित रहा। हालांकि, गलत दिशा में बाहरी बल लगाने पर स्विच आसानी से रन से कटऑफ में चला गया क्योंकि कोणीय बेस प्लेट के कारण जब इसे अंगुली या अंगूठे से गलत तरीके से दबाया जाता है तो फिसलने की संभावना होती है।”
इसके अलावा, बोइंग से हुए संचार के आधार पर, संबंधित ईंधन कटऑफ स्विच, स्थापित किए जाने वाले ईंधन नियंत्रण इकाई और दूसरे विमान के ईंधन कटऑफ स्विच पर अनुशंसित प्रक्रिया का उपयोग करके ईंधन नियंत्रण स्विच पर पुल-टू-अनलॉक बल की जांच की गई। सभी मामलों में पुल-टू-अनलॉक बल निर्धारित सीमा में पाया गया। इन निरीक्षणों को डीजीसीए अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो का बोइंग द्वारा अनुशंसित प्रक्रियाओं के आलोक में विश्लेषण किया गया और पाया गया कि प्रसारित हो रहे वीडियो में प्रदर्शित प्रक्रिया गलत है।
एयरलाइन को सलाह दी गई है कि वह अपने चालक दल के सदस्यों को फ्यूल कट ऑफ स्विच का संचालन करने के लिए बोइंग द्वारा अनुशंसित प्रक्रिया की जानकारी दें।
***
पीके/केसी/एके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2222749)
आगंतुक पटल : 232