पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
पूर्वोत्तर आर्थिक गलियारे के अंतर्गत संपर्क परियोजनाएं
प्रविष्टि तिथि:
30 JAN 2026 2:57PM by PIB Delhi
अगरतला में दिसंबर, 2024 में उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी) की 72वीं पूर्ण बैठक के आयोजन के दौरान बनी सहमति के अनुसरण में, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय ने आठ उच्च-स्तरीय कार्य बलों का गठन किया, जिनमें से प्रत्येक का नेतृत्व एक पूर्वोत्तर राज्य के मुख्यमंत्री कर रहे हैं। पूर्वोत्तर आर्थिक गलियारे (एनईईसी) पर एचएलटीएफ की अध्यक्षता मिजोरम के मुख्यमंत्री करते हैं, जिसमें पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री और असम, मेघालय और मणिपुर के मुख्यमंत्री सदस्य हैं। एनईईसी पर एचएलटीएफ के जनादेश में, अन्य बातों के अलावा, एनईआर में मौजूदा आर्थिक बुनियादी ढांचे और निवेश पारिस्थितिकी तंत्र का आकलन करना; कमियों की पहचान करना और क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए रणनीतियां तैयार करना शामिल है। एनईईसी पर एचएलटीएफ की तीन बैठकें हो चुकी हैं।
“पीएम-डिवाइन” का व्यापक उद्देश्य पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर) का तीव्र और समग्र विकास करना है:
- बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाएं
- क्षेत्र की जरूरतों के आधार पर सामाजिक विकास परियोजनाएं
III. क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं के लिए आजीविका गतिविधियों को बढ़ाना, और
IV. विभिन्न क्षेत्रों में विकासात्मक कमियों को भरना
उपरोक्त उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए, योजना के अंतर्गत शुरुआत से लेकर 21 जनवरी 2026 तक कुल 48 परियोजनाओं के लिए 6044.36 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की योजनाओं के तहत स्वीकृत परियोजनाओं को संबंधित राज्य सरकारों की कार्यान्वयन एजेंसियों द्वारा निष्पादित किया जाता है और इन परियोजनाओं की निगरानी की प्राथमिक जिम्मेदारी संबंधित राज्य सरकारों/आईएएस की होती है। हालांकि, परियोजनाओं की निगरानी पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा क्षेत्री तकनीकी सहायता इकाईयां, परियोजना गुणवत्ता निगरानी और थर्ड-पार्टी टेक्निकल इंस्पेक्शन एजेंसियों के माध्यम से और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय और उत्तर पूर्वी परिषद के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के साथ-साथ समीक्षा बैठकों के दौरान भी की जाती है। उपरोक्त एजेंसियों की निरीक्षण रिपोर्ट पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के पूर्वोत्तर विकास सेतु (पीवीएस) पोर्टल पर परियोजनाओं की डिजिटल निगरानी के लिए अपलोड की जाती है। ऊपर दी गई जानकारी के अलावा, एफटीएसयू आईएएस के साथ मिलकर काम करते हैं, रुकावटों को दूर करते हैं, पीएम गति शक्ति पोर्टल पर परियोजना की प्रगति को अपडेट करते हैं और क्षेत्रीय स्तर पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं।
यह जानकारी पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में दी।
***
पीके/केसी/एसएस/जीआरएस
(रिलीज़ आईडी: 2220886)
आगंतुक पटल : 248