पंचायती राज मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पंचायतों के लिए धनराशि

प्रविष्टि तिथि: 02 DEC 2025 3:30PM by PIB Delhi

पंचायत, एक "स्थानीय सरकार" होने के नाते, राज्य का विषय है और भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची की राज्य सूची का हिस्सा है। पंचायतों की स्थापना और उनका संचालन संबंधित राज्य के पंचायती राज अधिनियमों के माध्यम से होता है, जो संविधान के प्रावधानों के अधीन राज्य-दर-राज्य भिन्न हो सकते हैं।

राज्य सरकार द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, महाराष्ट्र राज्य में स्तरवार अप्रयुक्त पंचायत अनुदानों का विवरण निम्नानुसार है:

पंचायत का स्तर

अप्रयुक्त अनुदान

जिला पंचायत

20.21 प्रतिशत

ब्लॉक पंचायत

18.90 प्रतिशत

ग्राम पंचायत

23.39 प्रतिशत

 

राज्य द्वारा सूचित किए गए अप्रयुक्त धन के मुख्‍य कारण कार्यक्षेत्र में परिवर्तन, भूमि संबंधी मुद्दे और पंचायती राज संस्थाओं द्वारा कार्य रद्द किया जाना हैं।

ग्रामीण स्थानीय निकायों (आरएलबी) को 15 वें वित्त आयोग के अनुदानों की सिफारिशों के कार्यान्वयन हेतु वित्त मंत्रालय द्वारा दिनांक 14 जुलाई, 2021 को जारी प्रचालनगत दिशानिर्देशों के अनुसार, पंचायती राज मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय (पेयजल एवं स्वच्छता विभाग) की अनुशंसा के आधार पर वित्त मंत्रालय द्वारा राज्यों को क्रमशः बंधित तथा अबंधित अनुदान जारी किए जाते हैं। इसके पश्चात्, इन अनुदानों का संबंधित राज्य सरकार द्वारा नवीनतम राज्य वित्त आयोग (एसएफसी) की स्वीकृत सिफारिशों के आधार पर और 15वें वित्त आयोग द्वारा निर्धारित बैंड के अनुरूप पंचायतों के सभी स्तरों के बीच पारस्परिक वितरण किया जाता है।

राज्य सरकार द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, पिछले तीन वर्षों (2022-23, 2023-24 और 2024-25) के दौरान पंचायती राज ढांचे के तहत केंद्र द्वारा महाराष्ट्र को जारी किए गए 15वें वित्त आयोग के बंधित और अबंधित अनुदानों के वर्तमान जिला और स्तर-वार विवरण (ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, जिला परिषद) क्रमशः संलग्न है।

राज्यों में पंचायती राज संस्थाओं द्वारा केंद्रीय वित्त आयोग के अनुदानों के उपयोग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा उसे बेहतर बनाने के लिए मंत्रालय अप्रैल 2020 से ई-ग्रामस्वराज वेब पोर्टल (https://egramswaraj.gov.in) का प्रबंधन कर रहा है, जो पंचायतों के सभी वित्तीय कार्यों-योजना से लेकर भुगतान तक-को एकीकृत करता है। इस प्रणाली से प्राप्त प्रगति डेटा राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर समवर्ती निगरानी के लिए पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाता है।

पारदर्शिता को और बढ़ाने के लिए मंत्रालय ने ग्राम पंचायतों (जीपी) के लिए सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) के साथ ई-ग्रामस्वराज को एकीकृत किया है, जिससे विक्रेताओं और सेवा प्रदाताओं को वास्‍तविक समय में डिजिटल भुगतान की सुविधा मिलती है। इसके अतिरिक्त, पंचायत खातों और उनके वित्तीय प्रबंधन की ऑनलाइन ऑडिटिंग को सक्षम बनाने के लिए अप्रैल 2020 में ऑडिट-ऑनलाइन एप्लिकेशन शुभारंभ किया गया था। यह उपकरण केंद्रीय वित्त आयोग के धन के पारदर्शी उपयोग को सुगम बनाता है और पंचायत-स्तरीय वित्तीय निगरानी को बढ़ाता है।

पंचायती राज मंत्रालय पंचायत प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को प्रोत्साहित कर रहा है, जो कि केंद्र द्वारा प्रायोजित पुनर्गठित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के केंद्रीय घटकों में से एक है। इन पुरस्कारों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2023 से सतत विकास लक्ष्‍यों की प्राप्ति में पंचायतीराज संस्‍थाओं के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए सुधार कर 9 पहचाने गए सतत विकास लक्ष्‍यों के स्‍थानीयकरण थीमों के माध्‍यम से 17 सतत विकास लक्ष्‍यों से समेकित किया गया है : (i) गरीबी मुक्त और बेहतर आजीविका पंचायत (ii) स्वस्थ पंचायत (iii) बाल हितैषी पंचायत (iv) पर्याप्त जल पंचायत (v) स्वच्छ और हरित पंचायत (vi) पंचायत में आत्मनिर्भर अवसंरचना (vii) सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत (viii) सुशासन वाली पंचायत (ix) महिला हितैषी पंचायत। पुरस्कार प्राप्त पंचायतों के प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए ग्राम पंचायत के लिए 50 लाख रुपये से लेकर जिला पंचायत के लिए 5 करोड़ रुपये तक के वित्तीय प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है। इस पहल का उद्देश्य पंचायतों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना और उन्हें स्थानीय शासन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है। सभी पंचायतें इन पुरस्कारों के लिए आवेदन करने की पात्र हैं।

 अनुलग्‍नक 

District and tier-wise breakup of Release of 15thFinance Commission Grants for FY 2022-23to RLBs in Maharashtra

 

 

 

Rs. in Thousand

Sr. No.

District

Zilla Parishad

Panchayat Samiti

Gram Panchayat

Total

1

Thane

41109

40056

605003

686168

2

Palghar

113829

112348

894494

1120671

3

Raigad

0

0

1060493

1060493

4

Ratnagir

0

0

819707

819707

5

Sindhudurg

0

0

429694

429694

6

Nashik

0

0

2039720

2039720

7

Dhule

108839

107372

837308

1053519

8

Nandurbar

101879

100552

823483

1025914

9

Jalgaon

0

0

1641876

1641876

10

Ahmednagar

0

0

2078139

2078139

11

Pune

0

0

1898175

1898175

12

Satara

0

0

1436376

1436376

13

Sangli

0

0

1159061

1159061

14

Solapur

0

0

1569776

1569776

15

Kolhapur

0

0

1602402

1602402

16

Sambhajinagar

0

0

1290381

1290381

17

Jalna

0

0

880316

880316

18

Parbhani

0

0

729967

729967

19

Hingoli

0

0

582993

582993

20

Beed

0

0

1167812

1167812

21

Nanded

0

0

1402832

1402832

22

Dharashiv

0

0

787654

787654

23

Latur

0

0

1038728

1038728

24

Buldana

0

0

1175061

1175061

25

Akola

78715

77658

606087

762460

26

Washim

72631

71650

555428

699709

27

Amaravati

0

21526

1052167

1073693

28

Yavatmal

0

0

1204678

1204678

29

Wardha

0

0

545680

545680

30

Nagpur

122443

120776

947145

1190364

31

Bhandara

71373

70440

541022

682835

32

Gondia

80382

79322

631440

791144

33

Chandrapur

0

0

824548

824548

34

Gadchiroli

0

0

514554

514554

 

Total

791200

801700

35374200

36967100

 

District and tier-wise breakup of Release of 15thFinance Commission Grants for FY 2023-24 to RLBs in Maharashtra

 

 

 

Rs. in Thousand

Sr. No.

District

Zilla Parishad

Panchayat Samiti

Gram Panchayat

Total

1

Thane

0

0

599101

599101

2

Palghar

111807

111826

847321

1070954

3

Raigad

0

0

1005137

1005137

4

Ratnagir

0

0

820992

820992

5

Sindhudurg

0

0

432324

432324

6

Nashik

0

0

2047453

2047453

7

Dhule

106864

106832

833342

1047038

8

Nandurbar

100078

100089

821966

1022133

9

Jalgaon

0

0

1418700

1418700

10

Ahmednagar

0

0

1993331

1993331

11

Pune

0

0

1863493

1863493

12

Satara

0

0

1412077

1412077

13

Sangli

0

0

1138777

1138777

14

Solapur

0

0

1559787

1559787

15

Kolhapur

0

0

1604886

1604886

16

Sambhajinagar

0

0

1293255

1293255

17

Jalna

0

0

886324

886324

18

Parbhani

0

0

731559

731559

19

Hingoli

0

0

587015

587015

20

Beed

0

0

1103029

1103029

21

Nanded

0

0

1415990

1415990

22

Dharashiv

0

0

786941

786941

23

Latur

0

0

1044233

1044233

24

Buldana

0

0

1146707

1146707

25

Akola

77288

77265

610035

764588

26

Washim

71305

71281

558752

701338

27

Amaravati

0

21408

1048535

1069943

28

Yavatmal

0

0

1211943

1211943

29

Wardha

0

0

544482

544482

30

Nagpur

118855

118821

915009

1152685

31

Bhandara

70114

70121

543626

683861

32

Gondia

78951

78940

635018

792909

33

Chandrapur

0

0

832936

832936

34

Gadchiroli

0

0

506160

506160

 

Total

735262

756583

34800236

36292081

 

District and tier-wise breakup of Release of 15thFinance Commission Grants for FY 2024-2025 to RLBs in Maharashtra

Rs. in Thousand

Sr. No.

District

Zilla Parishad

Panchayat Samiti

Gram Panchayat

Total

1

Thane

547448

0

0

547448

2

Palghar

745637

98255

197640

1041532

3

Raigad

666114

0

0

666114

4

Ratnagir

793086

0

0

793086

5

Sindhudurg

394047

0

0

394047

6

Nashik

1842124

0

0

1842124

7

Dhule

677718

93565

188667

959950

8

Nandurbar

751884

90074

44696

886654

9

Jalgaon

1521085

0

0

1521085

10

Ahmednagar

1758803

0

0

1758803

11

Pune

1728782

0

0

1728782

12

Satara

1163224

0

0

1163224

13

Sangli

1009078

0

0

1009078

14

Solapur

1434725

0

0

1434725

15

Kolhapur

1552868

0

0

1552868

16

Sambhajinagar

821744

0

0

821744

17

Jalna

817280

0

0

817280

18

Parbhani

708178

0

0

708178

19

Hingoli

565409

0

0

565409

20

Beed

921853

0

0

921853

21

Nanded

1255535

0

0

1255535

22

Dharashiv

492422

0

0

492422

23

Latur

987740

0

0

987740

24

Buldana

974521

0

0

974521

25

Akola

519670

64384

34504

618558

26

Washim

407890

63228

31833

502951

27

Amaravati

816426

9598

0

826024

28

Yavatmal

1077296

0

0

1077296

29

Wardha

365263

0

0

365263

30

Nagpur

750595

84619

199418

1034632

31

Bhandara

468082

58674

31311

558067

32

Gondia

567673

46439

89278

703390

33

Chandrapur

724139

0

0

724139

34

Gadchiroli

442636

0

0

442636

 

Total

30270975

608836

817347

31697158

 

केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह ने यह जानकारी 2 दिसंबर 2025 को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

***

पीके/केसी/आईएम/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2197822) आगंतुक पटल : 38
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil