पंचायती राज मंत्रालय
पंचायती राज मंत्रालय 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस के राष्ट्रव्यापी आयोजन में सम्मिलित होगा
Posted On:
24 NOV 2025 3:32PM by PIB Delhi
पंचायती राज मंत्रालय, 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस के राष्ट्रव्यापी आयोजन का सभी त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं और ग्रामीण स्थानीय निकायों में समन्वय कर रहा है। यह पहल राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के पंचायती राज विभागों, राज्य ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थानों और जनजातीय क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को सुदृढ़ बनाने, योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और स्वशासन को बढ़ावा देने वाले कार्यकर्ताओं, पंचायती राज सहयोगियों, राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थानों में स्थापित स्कूल ऑफ एक्सेलेंस और अन्य संबद्ध संगठनों के साथ साझेदारी में की जा रही है। जमीनी स्तर पर व्यापक भागीदारी के लिए आभासी परामर्शों द्वारा काफी तैयारी की गई है।
26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर पंचायत सचिव श्री विवेक भारद्वाज के नेतृत्व में सुबह 11:00 बजे, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया जाएगा। सभी कर्मचारियों के लिए 'अपना संविधान जानें' विषय पर प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। साथ ही, देश भर की पंचायतें स्थानीय भाषाओं में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करेंगी तथा संवैधानिक मूल्यों पर चर्चा, संगोष्ठी और प्रश्नोत्तरी आयोजित करेंगी। इसी क्रम में एक राष्ट्रव्यापी संविधान कनेक्ट – संविधान प्रस्तावना पाठन रिले सुबह 10:00 बजे से शाम 6:45 बजे तक चलेगा, जिसमें प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश 15 मिनट के खंड में जुड़ेंगे। मंत्रालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पंचायती राज संस्थाओं और ग्रामीण स्थानीय निकायों को सामुदायिक कला द्वारा प्रस्तावना दीवारें निर्मित करने और युवा समूहों, स्वयं सहायता समूहों और सामुदायिक संगठनों के साथ "हमारा गांव, हमारा संविधान" सभाएं आयोजित करने के लिए प्रेरित किया गया है। निर्दिष्ट पंचायती क्षेत्रों में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान केन्द्रित करते हुए इन गतिविधियों में सहयोग के लिए राज्य-स्तरीय समन्वय प्रकोष्ठों को सक्रिय बनाया गया है।
***
पीके/केसी/एकेवी/एमपी
(Release ID: 2193657)
Visitor Counter : 69