मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मत्स्य पालन विभाग का विशेष अभियान 5.0 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

Posted On: 04 NOV 2025 6:12PM by PIB Delhi

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग का 2 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित विशेष अभियान 5.0 का सफलतापूर्वक समापन किया। अभियान के दौरान, विभाग ने स्वच्छता अभियान, अभिलेख प्रबंधन और शिकायत निवारण में उल्लेखनीय प्रगति प्राप्त की। ​​दक्षता, पारदर्शिता और नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए, विभाग ने 25 वीआईपी/सांसद संदर्भों, 65 जन शिकायतों और 25 शिकायत अपीलों सहित लंबित मामलों का लगभग 100 प्रतिशत निपटान सुनिश्चित किया। इसने अपने क्षेत्रीय संस्थानों के माध्यम से 50 के लक्ष्य को पार करते हुए 60 से अधिक स्वच्छता अभियान भी चलाए। विभाग ने एक केंद्रित अभिलेख प्रबंधन अभ्यास चलाया जिसके परिणामस्वरूप 100 से अधिक पुरानी फाइलें हटाई गईं। इससे कार्यालय का बहुमूल्य स्थान खाली हो सका। विशेष अभियान 5.0 की प्रमुख उपलब्धि केवल कबाड़ के निपटान में बल्कि स्वच्छता, दक्षता और उत्तरदायित्व की एक सतत संस्कृति को बढ़ावा देने में भी निहित है। यह सुशासन, निरंतर सुधार और एक स्वच्छ, अधिक उत्पादक कार्य वातावरण बनाए रखने के लिए विभाग की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

****

पीके/केसी/एमकेएस/डीए


(Release ID: 2186417) Visitor Counter : 29
Read this release in: English , Urdu