विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

स्वच्छता और लंबित मामलों में कमी लाने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में विशेष अभियान 5.0 जोरों पर


डीएसटी के तहत स्वायत्त संस्थानों और अधीनस्थ कार्यालयों में व्यापक भागीदारी; विशेष अभियान 5.0 की मध्यावधि उपलब्धियों में 433 स्वच्छता स्थलों को कवर करना और 1,15,582 वर्ग फुट कार्यालय स्थान को मुक्त कराना शामिल है

फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर कई ट्वीट्स और पोस्ट के साथ सोशल मीडिया के जरिये बड़े पैमाने पर जागरूकता सृजन और अभियान का प्रचार हो रहा है, जिससे सोशल मीडिया पर #Specialcampaign5.0 को व्यापक लोकप्रियता मिल रही है

Posted On: 23 OCT 2025 4:17PM by PIB Delhi

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के नोडल विभाग के साथ सरकार द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान 5.0 ने उल्लेखनीय गति पकड़ ली है। विशेष अभियान 5.0 का प्रारंभिक चरण (16-30 सितंबर, 2025) 30 सितंबर, 2025 को समाप्त हो गया और कार्यान्वयन चरण 2 अक्टूबर, 2025 से शुरू हुआ।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) विशेष अभियान 5.0 में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है, जो देश भर में डीएसटी के अंतर्गत सभी स्वायत्त संस्थानों और अधीनस्थ कार्यालयों की व्यापक भागीदारी से स्पष्ट है।

अभियान के मध्यावधि के दौरान विभिन्न स्वायत्त संस्थानों और डीएसटी के अधीनस्थ कार्यालयों द्वारा 433 स्वच्छता स्थलों पर अभियान संचालित किए जा चुके हैं, जो तैयारी चरण के दौरान 318 अभियान स्थलों के लक्ष्य से अधिक हैं। इसके अतिरिक्त, 12,160 भौतिक फाइलों और 1,132 ई-फाइलों की समीक्षा की गई है,  जिसके परिणामस्वरूप 17 अक्टूबर 2025 तक 5,133 भौतिक फाइलों की छंटाई और 740 ई-फाइलों को बंद किया गया है, जो निर्धारित लक्ष्यों को भी पार कर गया है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप 1,15,582 वर्ग फुट कार्यालय स्थान मुक्त हुआ है, जो स्वच्छता और कार्यस्थल दक्षता के लिए विभाग की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लोक शिकायत (पीजी) और उसकी अपीलों को निपटाने में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। 90 लोक शिकायतों के लक्ष्य में से 63 का निस्तारण हो चुका है और 7 अपीलों में से 4 का निपटारा किया गया। 8 वाआईपी संदर्भों में से 3 का उत्तर भी दियाजा चुका है।

2 से 17 अक्टूबर, 2025 तक विशेष अभियान 5.0 की मध्यावधि उपलब्धियों की मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

क्र. सं.

मापदंड

विशेष अभियान 5.0 में लक्ष्य

17 अक्टूबर 2025 तक की उपलब्धि

  1.  

स्वच्छता अभियान

318

433

  1.  

सांसदों से प्राप्त संदर्भ

8

3

  1.  

संसदीय आश्वासन

2

0

  1.  

आईएमसी संदर्भ

0

0

  1.  

राज्य-सरकार संदर्भ

0

0

  1.  

लोक शिकायतें

90

63

  1.  

लोक शिकायत अपील

7

4

  1.  

पीएमओ संदर्भ

0

0

  1.  

नियमों/प्रक्रियाओं को आसान बनाना

0

0

  1.  

समीक्षा हेतु भौतिक फ़ाइलें

6,628

12,160

  1.  

समीक्षा हेतु ई-फाइलें

1,046

1,132

  1.  

मुक्त किया गया स्थान (वर्ग फुट)

1,15,582

  1.  

अर्जित राजस्व

(रु.)

1,75,204

 

 

कार्यान्वयन चरण के दौरान विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग तैयारी चरण में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यालयों द्वारा नियमित रूप से ट्वीट और अन्य सोशल मीडिया पोस्ट भी किए जा रहे हैं, जिससे #SpecialCampaign5.0 को सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता मिल रही है।

***

पीके/केसी/आईएम/एसके


(Release ID: 2181926) Visitor Counter : 38
Read this release in: English , Urdu , Tamil