इस्‍पात मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

इस्पात मंत्रालय 27 अक्टूबर को इस्पात आयात के मुद्दों पर चर्चा के लिए ओपन हाउस आयोजित करेगा

Posted On: 22 OCT 2025 12:00PM by PIB Delhi

इस्पात मंत्रालय 27 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली स्थित उद्योग भवन के इस्पात कक्ष में इस्पात आयात से सम्बंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए ओपन हाउस आयोजित करेगा। कंपनियां और संघ उपरोक्त विषयों से संबंधित अपने मुद्दे ओपन हाउस में प्रस्तुत कर सकते हैं। ओपन हाउस में भाग लेने के लिए उपरोक्त तिथि पर निश्चित समय प्राप्त करने हेतु tech-steel[at]nic[dot]in पर ईमेल भेजे जा सकते हैं।

ई-मेल भेजते समय निम्नलिखित जानकारी शामिल की जा सकती है:

1. कंपनी/एसोसिएशन का नाम

2. सिम्स/एनओसी/क्यूसीओ/अन्य से संबंधित मुद्दे

3. प्रतिभागी का नाम और पदनाम (तीसरे पक्ष का प्रतिनिधित्व स्वीकार्य नहीं है)

4. सिम्स/एनओसी आवेदन का संदर्भ, यदि कोई हो

5. उद्योग और उत्पाद का प्रकार - ऑटो/एयरोस्पेस/दूरसंचार/रक्षा, आदि

6. मुद्दे की जानकारी संक्षेप में (अधिकतम 50 शब्द)

7. नोडल व्यक्ति का संपर्क विवरण (मोबाइल नंबर और ईमेल)

ओपन हाउस दोपहर 12:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा और विशिष्ट समय-सीमा ईमेल द्वारा सूचित की जाएगी। लॉजिस्टिक चुनौतियों के कारण बिना विशिष्ट समय प्राप्त किये चर्चा में भाग लेना संभव नहीं होगा। व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक संगठन के केवल एक प्रतिनिधि को ही चर्चा में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।

स्टील के आयात से सम्बंधित कंपनी या संघ 24 अक्टूबर, 2025 सुबह 11:00 बजे तक निश्चित समय-स्लॉट प्राप्त करने के लिए tech-steel[at]nic[dot]in ई-मेल पर अपना अनुरोध भेज सकते हैं।

****

पीके/केसी/वीके/वाईबी


(Release ID: 2181496) Visitor Counter : 65
Read this release in: English , Urdu , Tamil