भारी उद्योग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारी उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम और स्वायत्त निकाय, विशेष अभियान 5.0 में सक्रिय रूप से भागीदारी कर रहे हैं

Posted On: 21 OCT 2025 6:45PM by PIB Delhi

स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकारी मामलों में लंबित मामलों के निपटान के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) अपने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों (सीपीएसई) और स्वायत्त निकायों (एबी) के साथ मिलकर विशेष अभियान (एससीडीपीएम) 5.0 में सक्रिय रूप से भागीदारी कर रहा है जो लगातार पाँचवें वर्ष चल रहा है। यह अभियान 2 अक्टूबर से शुरू हो गया है और 31 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा।

विशेष अभियान 5.0 के तैयारी चरण के दौरान चिह्नित की गई स्वच्छता गतिविधियों के कार्यान्वयन का निरीक्षण भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) के सचिव और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर जा रहा है। दैनिक प्रगति की एक रिपोर्ट की निगरानी एक समर्पित टीम द्वारा की जा रही है और इसे प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा होस्ट किए गए एससीडीपीएम पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001DICR.png https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002UV11.png

मौजूदा विशेष अभियान 5.0 के भाग के रूप में, एमएचआई के सचिव श्री कामरान रिजवी ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एमएचआई, नई दिल्ली के विभिन्न प्रभागों का निरीक्षण किया।

20 अक्तूबर 2025 तक की मध्यावधि समीक्षा के अनुसार —

 

  • 1,336 लक्षित स्थलों में से 755 स्थलों पर स्वच्छता अभियान पूरा किया गया (57% उपलब्धि)
  • 37.29 लाख वर्ग फीट लक्ष्य के मुकाबले 28.75 लाख वर्ग फुट जगह खाली कर दी गई है। (77% उपलब्धि)
  • 28 सार्वजनिक शिकायतें और 10 अपीलें पूरी तरह निस्तारित की गईं (100% उपलब्धि)
  • 40,400 लक्षित फाइलों में से 16,667 भौतिक फाइलों की समीक्षा की गई। (41% उपलब्धि)
  • 7,404 लक्षित फाइलों के मुकाबले 11,426 फाइलें नष्ट की गईं। (154% उपलब्धि)
  • 10,59,804 ई-फाइलों में से 10,54,976 की समीक्षा। (99% उपलब्धि)
  • 9,50,333 लक्षित ई-फाइलों में से 9,45,422 नष्ट की गईं। (99% उपलब्धि)

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003C2TV.png

विशेष अभियान 5.0 के एक भाग के रूप में, ईपीआईएल ने कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली में चौथी मंजिल की पेंट्री का नवीनीकरण किया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004W7NZ.png

विशेष अभियान 5.0 के एक भाग के रूप में, सीएमटीआई ने कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित सीएएसएमपी ब्लॉक में अपनी छत पर सफाई गतिविधियां शुरू की हैं।

इसके अलावा, जागरूकता और व्यापक कवरेज बनाने के लिए, सीपीएसई और एबी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर 350 से अधिक ट्वीट पोस्ट किए गए हैं। अब तक, एमएचआई द्वारा 3 पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) वक्तव्य जारी किए गए हैं, जिनमें विशेष अभियान 5.0 के तहत मंत्रालय और उसके सीपीएसई/एबी द्वारा की गई महत्वपूर्ण गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005NJBV.png https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006VKAL.png

विशेष अभियान 5.0 के एक भाग के रूप में, एवाईसीएल ने अपने मुख्यालय, कोलकाता, पश्चिम बंगाल में कार्यालय स्क्रैप/कबाड़ को हटाकर सफाई गतिविधियां शुरू की हैं और इसे एक मनोरंजन कक्ष में बदल दिया है।

भारी उद्योग मंत्रालय ने पहली बार अंतर-संगठन निरीक्षण प्रणाली शुरू की है ताकि विभिन्न संगठनों द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जा सके।

 

एचएमटी अधिकारियों द्वारा सीएमटीआई कार्यालय, बेंगलुरु, कर्नाटक का स्थल दौरा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007JZ2W.png

 

एचएमटी बेंगलुरु इकाई, कर्नाटक में सीएमटीआई अधिकारियों द्वारा साइट का दौरा।

एआरएआई अधिकारियों द्वारा बीएचईएल हैदराबाद इकाई, तेलंगाना का स्थल दौरा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008HHG3.png https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009EUHV.png

****

पीके/केसी/केजे/एसएस


(Release ID: 2181349) Visitor Counter : 24
Read this release in: English , Urdu