विधि एवं न्‍याय मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विशेष अभियान 5.0 के तहत शास्त्री भवन के बाहर स्वच्छता अभियान चलाया गया

प्रविष्टि तिथि: 18 OCT 2025 7:38PM by PIB Delhi

विधि और न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग द्वारा विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत की जा रही विभिन्न पहलों के तहत 18 अक्टूबर को शास्त्री भवन के बाहर परिसर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

यह अभियान श्री आर.के.पटनायक, अपर सचिव एवं नोडल अधिकारी तथा श्रीमती राखी बिस्वास, अवर सचिव के मार्गदर्शन में विभाग के अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी के साथ चलाया गया।

इस अवसर पर श्री आर.के.पटनायक ने स्वच्छता के महत्व और विशेष अभियान के उद्देश्यों पर जोर दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे अपने आस-पास सफाई बनाए रखने के लिए समय निकालें तथा अपने मित्रों और पड़ोसियों को भी स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण के लिए इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

यह पहल स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों के प्रति विभाग की सतत प्रतिबद्धता तथा सार्वजनिक स्वच्छता एवं सफाई बनाए रखने में नागरिक भागीदारी के व्यापक दृष्टिकोण को दर्शाती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image_123650291F3AD.JPGhttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image_123650291(3)278A.JPG

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image_123650291(1)3SVI.JPGhttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image_123650291(2)TAZ5.JPG

***

पीके/केसी/जीके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2180808) आगंतुक पटल : 97
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu