वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विशेष अभियान 5.0: वित्तीय सेवाएं विभाग और उसकी संस्थाओं ने परिसरों और सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया


23,000 से अधिक जगहों की सफाई की गई; 1.25 लाख वर्ग फीट जमीन साफ हुई और कचरे से ₹2 करोड़ की कमाई हुई

डीडीजी, डीएफएस ने विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत रिकॉर्ड रूम की समीक्षा की और भौतिक फाइलों के डिजिटलीकरण पर जोर दिया

प्रविष्टि तिथि: 17 OCT 2025 6:47PM by PIB Delhi

वित्तीय सेवाएं विभाग ने अपनी संस्थाओं (पीएसबी, पीएफएसआई, पीएसआईसी, आरआरबी आदि) के साथ मिलकर विशेष अभियान 5.0 के दूसरे सप्ताह के दौरान अपने परिसरों और बस स्टैंड, समुद्र तटों, मंदिरों और स्कूलों सहित सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया।

देश भर में 23,000 से अधिक जगहों की सफाई की गई और लगभग 1.25 लाख वर्ग फीट जगह खाली कराई गई। इन खाली जगहों का इस्तेमाल ग्राहकों के लिए लाउंज एरिया, पार्किंग, स्टोरेज, कर्मचारियों के लिए क्रेच आदि जैसे विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कचरे के निपटान से अब तक लगभग ₹2 करोड़ का राजस्व अर्जित किया गया है।

उप महानिदेशक (डीएफएस), विशेष अभियान 5.0 के नोडल अधिकारी, श्री चंद्रदीप कुमार झा ने अन्य अधिकारियों के साथ वित्तीय सेवाएं विभाग के रिकॉर्ड रूम का दौरा किया। उन्होंने अभिलेखों की समीक्षा की और संबंधित अनुभागों को भौतिक फाइलों के डिजिटलीकरण के लिए जागरूक किया।

डीएफएस के सभी संगठन इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही की जा रही गतिविधियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार पोस्ट किया जा रहा है।

***

पीके/केसी/एमएम/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2180549) आगंतुक पटल : 53
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu