प्रविष्टि तिथि:
12 OCT 2025 4:28PM by PIB Delhi
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित वेदांता हाफ मैराथन 2025 में शामिल हुआ।
5 महिला अधिकारियों सहित विभिन्न रैंकों के 26 कर्मियों के दल ने आरपीएफ महानिदेशक आईपीएस सुश्री सोनाली मिश्रा के मार्गदर्शन में इस प्रतिष्ठित आयोजन में बल का प्रतिनिधित्व किया। आरपीएफ दल का नेतृत्व महानिरीक्षक/निर्माण/उत्तर रेलवे श्रीमती कमलजोत बरार ने किया। ।
ऐसे आयोजनों में आरपीएफ की भागीदारी अपने कर्मियों में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
वेदांता हाफ मैराथन 2025 के लिए आरपीएफ दल का विषय "ऑपरेशन नार्कोस: आरपीएफ अगेंस्ट ड्रग ट्रैफिकिंग" था। यह विषय युवाओं में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने, रेलवे नेटवर्क के माध्यम से नशीली दवाओं की तस्करी पर अंकुश लगाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के आरपीएफ के निरंतर प्रयासों को रेखांकित करता है।
आरपीएफ यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के अपने मिशन में अडिग है। साथ ही राष्ट्रीय उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित एक सामाजिक रूप से जिम्मेदार बल के रूप में अपनी भूमिका को भी निभाता है।
*****
पीके/ केसी/ एसके