विधि एवं न्याय मंत्रालय
विधायी विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए सतर्कता जागरूकता पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन
प्रविष्टि तिथि:
01 OCT 2025 8:01PM by PIB Delhi
विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए 1 अक्टूबर 2025 को सतर्कता जागरूकता के आयोजन के तहत सतर्कता जागरूकता पर एक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। यह सत्र सचिवालय प्रशिक्षण तथा प्रबंधन संस्थान (आईएसटीएम) के सहयोग से आयोजित किया गया। इस सत्र में अपर सचिव डॉ. के. वी. कुमार और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सत्र के दौरान, आईएसटीएम के उप निदेशक श्री प्रमोद कुमार जायसवाल ने लोक प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और सत्यनिष्ठा के महत्व पर बल देते हुए प्रतिभागियों को सतर्कता जागरूकता के विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूक किया ।
MO1L.JPG)
ZMYI.JPG)
GY92.JPG)
APQC.JPG)
पीके/केसी/आरके
(रिलीज़ आईडी: 2173998)
आगंतुक पटल : 51