वित्त मंत्रालय
वित्तीय आसूचना एकक (एफआईयू आईएनडी) ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएल) अधिनियम, 2002 की धारा 13 के तहत 25 ऑफशोर वर्चुअल डिजिटल एसेट्स सेवा प्रदाताओं (वीडीए एसपी) को गैर-अनुपालन के लिए नोटिस जारी किए
Posted On:
01 OCT 2025 6:16PM by PIB Delhi
ऐसी संस्थाओं के खिलाफ अनुपालन कार्रवाई के रूप में, वित्तीय आसूचना एकक भारत (एफआईयू आईएनडी) ने धन शोधन निवारण (पीएमएल) अधिनियम, 2002 की धारा 13 के तहत निम्नलिखित 25 ऑफशोर वर्चुअल डिजिटल एसेट्स सेवा प्रदाताओं (वीडीए एसपी) को गैर-अनुपालन के लिए नोटिस जारी किए हैं:
क्र. सं.
|
ऑफशोर वीडीए सेवा प्रदाता का नाम
|
नाम और पते का विवरण
|
1
|
हुइओन
|
हुइओन ग्रुप
हाओवांग गारंटी (पूर्व में हुइओन गारंटी के रूप में जाना जाता था);
हुइओन पे पीएलसी; और
हुइओन क्रिप्टो
– 62, नोरोडोम ब्लव्ड, नोम पेन्ह, कंबोडिया
|
2
|
बीसी गेम
|
ब्लॉकडांस बी.वी.- 158182, इमैन्सिपेटी बुलेवार्ड डोमिनिको एफ. "डॉन" मार्टिना 31, कुराकाओ में स्थित है)
|
3
|
पैक्सफुल
|
पैक्सफुल इंक. - 3422 ओल्ड कैपिटल ट्रेल, पीएमपी #989, विलमिंगटन, डेलावेयर, 19808, संयुक्त राज्य अमेरिका।
|
4
|
चांगेली
|
चांगेली लिमिटेड- 18/एफ ईस्ट टाउन, नंबर 41 लॉकहार्ट रोड, वान चाई, हांगकांग।
|
5
|
सीईएक्स.आईओ
|
सीईएक्स.आईओ लिमिटेड – 100 SE 2nd St, सुइट 3852 मियामी, फ़्लोरिडा, 33131, यूएसए
द्वितीय तल, 1-5 क्लर्केनवेल रोड, लंदन, EC1M 5PA, यूनाइटेड किंगडम,
|
6
|
एलबैंक
|
एलबीके ब्लॉकचेन कंपनी लिमिटेड - मीडो हाउस, पी.ओ. बॉक्स 116, रोड टाउन, टोर्टोला, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स
|
7
|
यूहोडलर
|
यूहोडलर एसए- सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, विशेष रूप से हिंड्स बिल्डिंग, किंग्सटाउन/ लॉज़ेन, स्विट्ज़रलैंड में। यह एवेन्यू डु थिएटर 7, लॉज़ेन, 1005 में स्थित है।
|
8
|
बिंगएक्स
|
बिंगएक्स लिमिटेड - जॉनसन्स घुट, रोड टाउन, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स
|
9
|
प्राइमएक्सबीटी
|
प्राइमएक्सबीटी ट्रेडिंग सर्विसेज एलएलसी- फर्स्ट प्लोर, मेरिडियन प्लेस चॉक एस्टेट, कैस्ट्रीज़, सेंट लूसिया
|
10
|
बीटीसीसी
|
बीटीसीसी यूके लिमिटेड- विस्टेरिया ग्रेंज बार्न, पाइक्स एंड, पिनर, लंदन, HA5 2EX, इंग्लैंड, यूके
|
11
|
कॉइनएक्स
|
कॉइनएक्स एक्सचेंज- यूनिट 3ए, 12/एफ, कैसर सेंटर, नंबर 18 सेंटर स्ट्रीट, साई यिंग पुन, हांगकांग
|
12
|
रेमिटानो
|
बेबीलोन सॉल्यूशंस लिमिटेड- 391ए ऑर्चर्ड रोड #12-02 एनजी एन सिटी, सिंगापुर
|
13
|
पोलोनिक्स
|
पोलो डिजिटल एसेट्स लिमिटेड - 99 हाई स्ट्रीट, सुइट 1701, बोस्टन, एमए 02110
|
14
|
बिटमेक्स.
|
एचडीआर ग्लोबल ट्रेडिंग लिमिटेड- ग्लोबल गेटवे 8, रुए डे ला पेर्ले, प्रोविडेंस माहे, सेशेल्स
|
15
|
बिट्रू
|
बिट्रू लिमिटेड - सेंट्रो बियांको, 73 अपर पाया लेबर रोड, सुइट 06-01सी, सिंगापुर, 534818
|
16
|
एलसीएक्स
|
एलसीएक्स एजी- हेरेंगासे 6, 9490 वडुज़, लिकटेंस्टीन
|
17
|
प्रोबिट ग्लोबल
|
प्रोबिट ग्लोबल सर्विसेज लिमिटेड- सुइट9, अनसुया एस्टेट, रिवोल्यूशन एवेन्यू, विक्टोरिया, माहे, सेशेल्स
|
18
|
बीटीएसई
|
बीटीएसई होल्डिंग्स लिमिटेड - वी. नागेविदियस जी. 3, विनियस, लिथुआनिया
विस्ट्रा कॉर्पोरेट सर्विसेज सेंटर, विकम्स के II, रोड टाउन, टोर्टोला, वीजी1110, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स।
|
19
|
हिट बीटीसी
|
हिट सॉल्यूशन लिमिटेड- यूनिट 19, 7/एफ., वन मिडटाउन नंबर 11 होई शिंग रोड, त्सुएन वान हांगकांग
|
20
|
लोकलकॉइनस्वैप
|
LocalCoinSwap - वान चाई, हांगकांग आइलैंड, हांगकांग
|
21
|
एस्केंडएक्स
|
एस्केंडएक्स लिमिटेड - 114 लैवेंडर स्ट्रीट, #09-88, कोर्ट हब 2, सिंगापुर
|
22
|
फेमेक्स
|
पीएमएक्स इंटरनेशनल लिमिटेड- 1 इरविंग प्लेस, #08-11, द कॉमर्स@इरविंग, सिंगापुर
|
23
|
ज़ूमेक्स
|
ज़ूमेक्स पीटीई लिमिटेड - विस्ट्रा केमैन ट्रस्ट लिमिटेड, ग्रैंड पैवेलियन, हिबिस्कस वे, 802 वेस्ट बे रोड, केमैन आइलैंड्स
|
24
|
कॉइनकोला
|
कॉइनकोला लिमिटेड- आरएम 16/एफ वन कैपिटल प्लेस 18 लुआर्ड रोड, हांगकांग
|
25
|
कॉइनडब्ल्यू
|
कॉइनडब्ल्यू पीटीई लिमिटेड- 33 यूबीआई एवेन्यू 3 #08-43 वर्टेक्स, सिंगापुर
|
इसके अलावा, एफआईयू आईएनडी के निदेशक ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 79(3)(बी) के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारत में पीएमएल अधिनियम, 2002 के प्रासंगिक प्रावधानों का अनुपालन किए बिना अवैध रूप से काम करने वाले एप्लिकेशन/यूआरएल को लोगों तक पहुंच से हटाने के संबंध में उपरोक्त संस्थाओं को नोटिस भी जारी किए हैं।
अब तक 50 वीडीए एसपी एफआईयू आईएनडी के साथ पंजीकृत हैं। हालांकि, समय-समय पर एफआईयू आईएनडी उन संस्थाओं की पहचान करता है जो भारतीय उपयोगकर्ताओं को सेवाएं प्रदान करती हैं, लेकिन पंजीकृत नहीं होती हैं और इस प्रकार एएमएल/सीएफटी ढांचे से बाहर रहती हैं।
वर्चुअल डिजिटल एसेट्स सेवा प्रदाता (वीडीए एसपी) को मार्च 2023 में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएल) अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत एंटी मनी लॉन्ड्रिंग/काउंटर फाइनेंसिंग ऑफ टेररिज्म (एएमएल-सीएफटी) ढांचे के दायरे में लाया गया।
भारत में काम कर रहे (चाहे अपटीय (ऑफशोर) हों या तटीय) वर्चुअल डिजिटल एसेट सेवा प्रदाता (वीडीए एसपी) जो वर्चुअल डिजिटल एसेट और फिएट मुद्राओं का एक्सचेंज, वर्चुअल डिजिटल एसेट का हस्तांतरण, वर्चुअल डिजिटल एसेट या इंस्ट्रूमेंट्स की सुरक्षा या प्रशासन या वर्चुअल डिजिटल एसेट पर नियंत्रण को सक्षम करने वाले इंस्ट्रूमेंट्स आदि जैसी गतिविधियों में लगे हैं, उन्हें एफआईयू आईएनडी के साथ एक रिपोर्टिंग इकाई के रूप में पंजीकृत होना और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत अनिवार्य दायित्वों का पालन करना आवश्यक है। ये दायित्व गतिविधि-आधारित हैं और भारत में एंटिटी की भौतिक उपस्थिति पर निर्भर नहीं हैं। यह विनियमन पीएमएल अधिनियम के तहत वीडीए एसपी पर रिपोर्टिंग, रिकॉर्ड रखने और अन्य दायित्व के बारे में बताता है, जिसमें एफआईयू आईएनडी के साथ पंजीकरण भी शामिल है।
यह उल्लेख किया जाना ज़रूरी है कि क्रिप्टो प्रोडक्ट्स और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेन-देन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक उपाय नहीं हो सकता है।
****
पीके/केसी/एसके/डीए
(Release ID: 2173929)
|