विधि एवं न्‍याय मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस और स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया

प्रविष्टि तिथि: 01 OCT 2025 7:54PM by PIB Delhi

विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने आज राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 और राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के तहत शास्त्री भवन में रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह पहल स्वच्छता की भावना और महत्वपूर्ण जन स्वास्थ्य उपाय के रूप में स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई थी।

सचिव डॉ. राजीव मणि और अपर सचिव डॉ. के.वी. कुमार ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। अपर सचिव डॉ. के.वी. कुमार ने समर्पण और सेवा का एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 59 वर्ष की आयु में स्वयं रक्तदान किया।  उनके योगदान को स्वीकार करते हुए, सचिव ने उन्हें सम्मान स्वरूप शॉल भेंट किया। सचिव ने अन्य सभी रक्तदाताओं को भी शुभकामनाएँ दीं।

अपने संदेश में, सचिव ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने नियमित रक्तदान के जीवन रक्षक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि इस तरह के सेवा कार्य दयालु और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहायक होते हैं।

******

पीके/केसी/पीके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2173918) आगंतुक पटल : 72
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu