वस्‍त्र मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) - 2025 अभियान: केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने सफाई मित्रों के साथ विशेष बातचीत की


अभियान में वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कार्यालयों में विशेष गतिविधियाँ आयोजित की गईं

Posted On: 30 SEP 2025 7:17PM by PIB Delhi

केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने मंत्रालय के सभी सफाई मित्रों के साथ एक विशेष बातचीत कार्यक्रम आयोजित किया। केंद्रीय मंत्री ने उनकी दिनचर्या और कार्य वातावरण के बारे में जानकारी ली और उनके सामने आने वाली चुनौतियों को जाना। उन्होंने स्वच्छता और सफाई सुनिश्चित करने में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित भी किया।

प्रत्येक सफाई मित्र को सम्मान स्वरूप एक किट भेंट की गई।  इसमें एक टी-शर्ट, मास्क, सैनिटाइज़र और अन्य आवश्यक वस्तुएँ थीं। कार्यक्रम के दौरान भोजन के पैकेट भी वितरित किए गए। यह कार्यक्रम अत्यंत उत्साहजनक माहौल में आयोजित किया गया। यह स्वच्छता को बढ़ावा देने, श्रम की गरिमा को बनाए रखने और सफाई मित्रों के कल्याण को सुनिश्चित करने के प्रति मंत्रालय की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है

एम ओ टी के अंतर्गत अन्य संगठनों द्वारा की गई गतिविधियाँ

केंद्रीय कुटीर उद्योग निगम लिमिटेड (सीसीआईसी) ने अपने मुख्यालय में सफाई मित्रों को मास्क और सैनिटाइज़र वितरित किए।

भारतीय जूट निगम लिमिटेड (जेसीआई) ने देश भर के निगमों में "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम आयोजित किये और 100 से अधिक पौधे लगाए गए।

राष्ट्रीय जूट बोर्ड (एनजेबी) ने कोलकाता के न्यू टाउन में सीटीयू में सफाई अभियान चलाया।

हथकरघा विकास आयुक्त कार्यालय ने सभी कार्यालय परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाया।

राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम लिमिटेड (एनएचडीसी) - निगम के मुख्यालय में सफाई मित्रों के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उन्हें सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत 'राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त और विकास निगम' द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।

निगम के क्षेत्रीय कार्यालयों में भी लगातार बड़े पैमाने पर गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय ने एकल-उपयोग प्लास्टिक और प्लास्टिक प्रदूषण में कमी पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया।

 

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) ने अपने विभिन्न परिसरों में साइबर सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया।

गतिविधियों की कुछ झलकियाँ इस प्रकार हैं:-

केंद्रीय कुटीर उद्योग निगम लिमिटेड (सीसीआईसी)-

भारतीय जूट निगम लिमिटेड (जेसीआई)-

राष्ट्रीय जूट बोर्ड (एनजेबी)-

हथकरघा विकास आयुक्त कार्यालय-

WhatsApp Image 2025-09-30 at 10.18.33.jpegWhatsApp Image 2025-09-30 at 10.17.17.jpeg

राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम लिमिटेड (एनएचडीसी)-

हस्तशिल्प विकास आयुक्त कार्यालय-

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट)

 

***

पीके/ केसी/ एसके/डीए


(Release ID: 2173348) Visitor Counter : 25
Read this release in: English , Urdu , Malayalam