महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
मणिपुर में आईसीडीएस परियोजनाएं सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वास्थ्य और पोषण जागरूकता बढ़ा रही हैं
प्रविष्टि तिथि:
26 SEP 2025 5:00PM by PIB Delhi
मणिपुर में आईसीडीएस परियोजना इम्फाल पश्चिम-I के अंतर्गत खुरखुल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में "विकसित भारत, विकसित मणिपुर" नामक एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य, पोषण और बाल कल्याण पर केंद्रित पहलों के माध्यम से एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए सरकार के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला गया।

आईसीडीएस परियोजना इम्फाल पश्चिम-II ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जहां लोगों को खान-पान की स्वस्थ आदतों और संतुलित जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से महिलाओं और परिवारों को लक्षित करना था, ताकि स्वस्थ और जागरूक समुदायों को बढ़ावा दिया जा सके।

***
पीके/केसी/पीसी/एचबी
(रिलीज़ आईडी: 2172787)
आगंतुक पटल : 34