स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने नई दिल्ली के निर्माण भवन में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के तहत स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया
Posted On:
25 SEP 2025 7:17PM by PIB Delhi
राष्ट्रव्यापी स्वैच्छिक स्वच्छता अभियान ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ के अंतर्गत, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज नई दिल्ली स्थित निर्माण भवन और विदेश मंत्रालय भवन की दीवार से लगती सड़क पर सफाई अभियान चलाया। यह अभियान सुबह आठ बजे शुरू हुआ, जिसमें मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव श्रमदान में शामिल हुए और स्वच्छता गतिविधियों में व्यक्तिगत रूप से शामिल होकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित किया। उनकी उपस्थिति ने सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता और सफाई के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी के संदेश को और मजबूत किया।
यह पहल वर्तमान में जारी स्वच्छता ही सेवा अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य एक स्वच्छ और स्वस्थ भारत के लिए सामुदायिक भागीदारी और नागरिकों की सक्रिय भूमिका को बढ़ावा देना है। मंत्रालय के सभी विभागों और अनुभागों के कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर इस राष्ट्रव्यापी अभियान की भावना को मजबूत किया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वच्छ भारत के दृष्टिकोण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा इस बात पर बल दिया कि स्वच्छ, स्वस्थ और टिकाऊ भविष्य प्राप्त करने के लिए नागरिकों की सतत भागीदारी और सामूहिक प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
24T8.jpeg)
EYF2.jpeg)
*****
पीके/केसी/एसएस
(Release ID: 2171529)
Visitor Counter : 15