विधि एवं न्‍याय मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

स्वच्छता ही सेवा अभियान - विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधि कार्य विभाग के रिकॉर्ड रूम में व्यापक स्वच्छता अभियान

प्रविष्टि तिथि: 22 SEP 2025 7:13PM by PIB Delhi

राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत, विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधि कार्य विभाग ने 22 सितंबर 2025 को शास्त्री भवन में एक व्यापक स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विधायी विभाग के रिकार्ड रुम की गहन सफाई, सैनिटाइजेशन और उसे व्यवस्थित करना था, ताकि यहां एक स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण बन सके।

अवर सचिव (प्रशासन-II) के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण और मार्गदर्शन में, विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी से यह पहल की गई। इस अभियान का मकसद स्वच्छता की संस्कृति को बढ़ावा देना और एक कुशल अभिलेख-संरक्षण प्रणाली का रखरखाव करना था।

यह अभियान सार्वजनिक कार्यालयों में स्वच्छता और अनुशासन के महत्व को बरकरार रखते हुए भारत सरकार के स्वच्छ, स्वस्थ और स्थायी कार्यस्थल बनाने के दृष्टिकोण के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00125EW.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020WUO.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003ZUVB.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004MGS5.jpg

***

पीके/केसी/एनएस/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2169816) आगंतुक पटल : 71
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu