संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आईजीएनसीए में कला प्रदर्शनी 'मन की बात' का लोकार्पण

प्रविष्टि तिथि: 15 SEP 2025 8:01PM by PIB Delhi

संस्कृति मंत्रालय के कलादर्शन प्रभाग, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) द्वारा 16 सितंबर 2025 को शाम 4 बजे समवेत सभागार, आईजीएनसीए, नई दिल्ली में कला प्रदर्शनी 'मन की बात' का लोकार्पण किया जाएगा। कलादर्शन प्रभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) ऋचा काम्बोज द्वारा क्यूरेट की गई इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' से प्रेरित प्रख्यात वरिष्ठ कलाकार श्री मंजीत सिंह द्वारा बनाई गई चित्रों की एक श्रृंखला प्रदर्शित की गई है। उद्घाटन समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। पद्म भूषण से सम्मानित और आईजीएनसीए के अध्यक्ष श्री राम बहादुर राय भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री लिली पांडेया भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

यह प्रदर्शनी 17 सितंबर से 22 सितंबर 2025 तक आईजीएनसीए के दर्शनम I और II में प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक लोगों के लिए खुली रहेगी। आप सभी को उद्घाटन समारोह में शामिल होने और कला तथा सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के इस विशेष उत्सव का हिस्सा बनने के लिए सादर आमंत्रित किया जाता है। विस्तृत निमंत्रण इस प्रेस नोट के साथ संलग्न है।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:-

***

पीके/केसी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2169203) आगंतुक पटल : 26
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu