राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बिजली के खंभे लगाने के विरोध में पुलिस लाठीचार्ज में एक ग्रामीण की मौत और अन्य के घायल होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया


उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और गाजीपुर के जिलाधिकारी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई

प्रविष्टि तिथि: 18 SEP 2025 5:24PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बिजली के खंभे लगाने के विरोध में पुलिस लाठीचार्ज में एक ग्रामीण की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। यह घटना 9 सितंबर, 2025 को हुई थी ।

आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट सत्य है तो यह पीड़ितों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। इसलिए, आयोग ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और गाजीपुर के जिलाधिकारी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

12 सितम्बर, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , घटना के बाद पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

***

पीके/केसी/एसकेजे/एसके

 


(रिलीज़ आईडी: 2168215) आगंतुक पटल : 31
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu