पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नई दिल्ली में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व किया
प्रविष्टि तिथि:
18 SEP 2025 2:24PM by PIB Delhi
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व करते हुए सेवा पखवाड़ा में भागीदारी की।
श्री यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में, सभी भारतीयों से धरती माता के नाम पर एक पेड़ लगाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किया गया था। श्री भूपेन्द्र यादव ने आगे कहा कि 'एक पेड़ माँ के नाम 2.0' अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि इसके प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
सेंट्रल रिज, पीबीजी पोलो ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न देशों के लगभग 70 राजनयिक और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी उपस्थित थे।
*****
पीके/केसी/एजे/एनजे
(रिलीज़ आईडी: 2168022)
आगंतुक पटल : 50