भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अक्ज़ो नोबेल इंडिया लिमिटेड (टारगेट) में जेएसडब्ल्यू पेंट्स लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा 75% तक की शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 16 SEP 2025 7:46PM by PIB Delhi

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जेएसडब्ल्यू पेंट्स लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा एक्ज़ो नोबेल इंडिया लिमिटेड (टारगेट कंपनी) में 75% तक हिस्सेदारी अधिग्रहण को मंज़ूरी दे दी है।

प्रस्तावित लेन-देन के तहत अधिग्रहणकर्ता (i) शेयर खरीद समझौते और (ii) अनिवार्य ओपन ऑफर के माध्यम से लक्ष्य कंपनी में 75% तक हिस्सेदारी अधिग्रहित करेगा (प्रस्तावित संयोजन)।

अधिग्रहणकर्ता यह एक गैर-सूचीबद्ध सार्वजनिक कंपनी है जो भारत में सजावटी पेंट और औद्योगिक कोटिंग्स का निर्माण और बिक्री करती है। यह कंपनी जेएसडब्ल्यू ग्रुप का हिस्सा है, जिसकी उपस्थिति स्टील, ऊर्जा, बुनियादी ढाँचा, सीमेंट, पेंट, रियल एस्टेट और खेल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में है।

टारगेट (अक्ज़ो नोबेल इंडिया लिमिटेड): यह एक सूचीबद्ध सार्वजनिक कंपनी है जो भारत में सजावटी पेंट और औद्योगिक कोटिंग्स का निर्माण और बिक्री करती है। यह कंपनी अक्ज़ो नोबेल ग्रुप का हिस्सा है।

इस संबंध में आयोग का विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा।

पीके/ केसी/ केजे


(रिलीज़ आईडी: 2167497) आगंतुक पटल : 37
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu