कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
विशेष अभियान 4.0 की उपलब्धियां और विशेष अभियान 5.0 की तैयारी
Posted On:
16 SEP 2025 1:39PM by PIB Delhi
भारत सरकार ने 2 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किए जाने वाले विशेष अभियान 5.0 के शुभारंभ की घोषणा की है। इसका फोकस पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफ और सीसी) के ई-कचरा प्रबंधन नियम, 2022 के अनुसार ई-कचरे के निपटान, स्थान प्रबंधन और क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्यस्थल के अनुभव को बढ़ाने पर होगा।
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) ने विशेष अभियान 4.0 में सक्रिय रूप से भाग लिया। इसमें स्वच्छता, अभिलेख प्रबंधन, स्थान अनुकूलन और शिकायत निपटान पर विशेष जोर दिया गया था। अभियान के दौरान, एमएसडीई ने अपने कार्यालयों और संस्थानों में बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाए और लगभग 500 जन शिकायतों और अपीलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया। पुराने अभिलेखों और फाइलों को हटाकर लगभग 21,087 वर्ग फुट कार्यालय स्थान खाली किया गया। इससे बेहतर कार्यस्थल प्रबंधन सुनिश्चित हुआ। एमएसडीई के हितधारकों ने कौशल इको-सिस्टम में अभियान की सफलता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सामूहिक प्रयासों से स्वच्छ कार्यालय वातावरण बनाए रखने के बारे में जागरूकता बढ़ी और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति एमएसडीई की प्रतिबद्धता को बल मिला।
एमएसडीई ने संयुक्त सचिव श्री एम. सुब्रमण्यन की अध्यक्षता में मंत्रालय के सभी हितधारकों के साथ बैठक की ताकि विशेष अभियान 5.0 की तैयारी और नई पहलों की योजना बनाई जा सके। संबद्ध/अधीनस्थ कार्यालयों/स्वायत्त निकायों और क्षेत्रीय संस्थानों के नोडल अधिकारियों को फोकस क्षेत्रों, विशेष रूप से पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी ई-कचरा प्रबंधन नियम, 2022 के अनुपालन में ई-कचरे के निपटान, लंबित मामलों के निपटान, कुशल स्थान प्रबंधन और कार्यस्थल अनुभव संवर्धन के बारे में जागरूक किया गया है।
मंत्रालय विशेष अभियान 4.0 की गति को आगे बढ़ाने तथा विशेष अभियान 5.0 के उद्देश्यों में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे स्थायी कार्यप्रणाली, बेहतर शिकायत निवारण तथा स्वच्छ एवं कुशल कार्यस्थल सुनिश्चित हो सकें।
***
पीके/केसी/केके/एसके
(Release ID: 2167130)
Visitor Counter : 2