महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

प्रविष्टि तिथि: 13 SEP 2025 3:03PM by PIB Delhi

केंद्रीय महिला और बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं, अचानक बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।

केंद्रीय मंत्री ने कुल्लू-मनाली मार्ग पर कई स्थानों का निरीक्षण किया। इनमें वैष्णो माता मंदिर, सब्जी मंडी (बंदरोल), रायसन, डोहलू नाला, फोजल नाला, दुआडा विहाल, जटेहर विहाल (पतलीकूहल), नालसू नाला, मनालसू नाला, सोलंग, पलचांग, ​​समाहन, बहांग और व्यास नदी के तट पर स्थित 14वें, 15वें, 16वें और 17वें मील क्षेत्र शामिल थे।
 

भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण इन क्षेत्रों में सड़क संपर्क को भारी नुकसान पहुँचा है। केंद्र सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के निरंतर प्रयासों से यातायात बहाल करने और प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत प्रदान करने के लिए क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

इस दौरान श्रीमती ठाकुर ने प्रभावित परिवारों से बातचीत की, उनकी समस्याओं को सुना और चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

 

****

पीके/ केसी/ एसके


(रिलीज़ आईडी: 2166357) आगंतुक पटल : 54
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil