राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
azadi ka amrit mahotsav

एनएचआरसी ने असम के लुमडिंग में कुछ असामाजिक तत्वों के एक समूह द्वारा एक मीडियाकर्मी पर कथित हमले का स्वतः संज्ञान लिया है


लुमडिंग प्रेस क्लब और स्थानीय नागरिकों ने घटना की निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा पत्रकारों के लिए बेहतर सुरक्षा की मांग की है

आयोग ने असम के डीजीपी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है

प्रविष्टि तिथि: 13 SEP 2025 5:19PM by PIB Delhi

भारत  के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें बताया गया है कि 7 सितंबर, 2025 को असम में लुमडिंग रेलवे संस्थान के पास कुछ असामाजिक तत्वों के एक समूह द्वारा एक मीडियाकर्मी पर हमला किया गया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। कहा गया है कि  पुलिस ने उसे बचाया और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

आयोग ने पाया है कि यदि ये खबर सही है तो यह मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर मामला है। इसलिए, मानवाधिकार आयोग ने असम के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

9 सितंबर, 2025 को एक न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना आधी रात के आसपास हुई जब पीड़ित काम से घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि पीड़ित ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है और अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर  उचित कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। लुमडिंग प्रेस क्लब और स्थानीय नागरिकों ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पत्रकारों की बेहतर सुरक्षा की मांग की है।

 

***

पीके/केसी/एनकेएस


(रिलीज़ आईडी: 2166340) आगंतुक पटल : 115
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil