रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर-2025 का दिल्ली में समापन

प्रविष्टि तिथि: 11 SEP 2025 3:47PM by PIB Delhi

देश भर से 17 राष्ट्रीय कैडेट कोर निदेशालयों का प्रतिनिधित्व करने वाले 1,547 कैडेटों की भागीदारी के साथ, 'अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर-2025' 11 सितंबर, 2025 को डीजीएनसीसी कैंप, दिल्ली कैंट में संपन्न हुआ। शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताएं शामिल थीं, जिनमें हथियार चलाना, मानचित्र पढ़ना, दूरी और क्षेत्र संकेत का आकलन और स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम शामिल थे, जिससे कैडेटों की शारीरिक और मानसिक क्षमताओं को परखा गया।

राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने समापन समारोह के दौरान एनसीसी समुदाय और कैडेटों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 12 दिवसीय शिविर के दौरान प्राप्त अनुभव कैडेटों के भविष्य के प्रयासों के लिए एक अमूल्य आधारशिला का काम करेगा। उन्होंने कहा कि कैडेटों को अनुशासन, सम्मान और साहस से भरपूर जीवन जीने का अवसर मिला, जिससे उनमें नेतृत्व और सौहार्द की भावना जागृत होगी। समारोह के दौरान उन्होंने विजेता निदेशालयों को ट्रॉफी भी प्रदान की गई:

अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर (बालक) परिणाम - 2025

एनसीसी निदेशालय का नाम

स्थिति

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़

प्रथम

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना

द्वितीय

अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर (बालिका) परिणाम – 2025

एनसीसी निदेशालय का नाम

स्थिति

केरल और लक्षद्वीप

प्रथम

दिल्ली

द्वितीय

 

लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने अपने संबोधन में देश के युवाओं को तैयार करने तथा प्रेरित, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए विश्व के सबसे बड़े वर्दीधारी युवा संगठन एनसीसी की सराहना की, जिससे राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका और बढ़ गई।

***

पीके/केसी/एचएन/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 2165689) आगंतुक पटल : 82
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil