विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संसद प्रश्न: प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड द्वारा प्रौद्योगिकी स्टार्टअप को समर्थन

Posted On: 21 AUG 2025 6:13PM by PIB Delhi

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने 20 फरवरी, 2025 को "प्रौद्योगिकी स्टार्टअप्स को सशक्त बनाना" शीर्षक के अंतर्गत एक विशेष प्रस्ताव आमंत्रण जारी किया है। यह आमंत्रण 10 अप्रैल, 2025 तक खुला था। इस आमंत्रण के अंतर्गत प्राप्त हुए कुल 74 आवेदनों की समीक्षा की जा रही है।

विभिन्न क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी नवाचार और विकास को गति देने के लिए, टीडीबी ने कई आउटरीच गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया है। टीडीबी ने अपने अधिदेश और समर्थन तंत्र के बारे में जानकारी देने के लिए संभावित उद्यमियों, उद्योग संघों, अनुसंधान एवं विकास संगठनों आदि के साथ संवाद बैठकें आयोजित की हैं। इसने हितधारकों से जुड़ने के लिए विभिन्न प्रदर्शनियों में भी भाग लिया है। पिछले तीन वर्षों में जोधपुर, फरीदाबाद, चेन्नई, गुवाहाटी, पटना, वाराणसी, भोपाल, नागपुर, भुवनेश्वर, मुंबई, कोयंबटूर, कानपुर, हैदराबाद, बेंगलुरु आदि विभिन्न शहरों में आउटरीच गतिविधियाँ आयोजित की गई हैं।

यह जानकारी केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

****

पीके/ केसी/ जेएस / डीए


(Release ID: 2159408)
Read this release in: English