पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
एनईएसआईडीएस-ओटीआरआई आठ पूर्वोत्तर राज्यों को बुनियादी ढाँचे के निर्माण के लिए परियोजनाओं के वास्ते वित्तीय सहायता प्रदान करके पूर्वोत्तर क्षेत्र के केंद्रित विकास को सुनिश्चित करेगा
Posted On:
21 AUG 2025 5:10PM by PIB Delhi
पूर्वोत्तर विशेष बुनियादी ढाँचा विकास योजना (एनईएसआईडीएस) को 2017-18 में एक नई केंद्रीय क्षेत्र योजना के रूप में अनुमोदित किया गया था और 2022-23 में इसे दो घटकों अर्थात् एनईएसआईडीएस (सड़कें) और एनईएसआईडीएस (सड़कों के अलावा अन्य बुनियादी ढाँचा) में पुनर्गठित किया गया था। एनईएसआईडीएस-ओटीआरआई का व्यापक उद्देश्य आठ पूर्वोत्तर राज्यों को प्राथमिक और माध्यमिक स्वास्थ्य सेवा, प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा, विद्युत, जल आपूर्ति, ठोस/तरल अपशिष्ट प्रबंधन, औद्योगिक विकास, नागरिक उड्डयन, खेल, दूरसंचार, प्रतिष्ठित जल निकायों के संरक्षण आदि के लिए बुनियादी ढाँचे के निर्माण हेतु परियोजनाओं हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करके पूर्वोत्तर क्षेत्र का केंद्रित विकास सुनिश्चित करना है। एनईएसआईडीएस को एनईएसआईडीएस (ओटीआरआई) और एनईएसआईडीएस (सड़क) में पुनर्गठित करने के बाद, 31.07.2025 तक आठ पूर्वोत्तर राज्यों के लिए एनईएसआईडीएस-ओटीआरआई के अंतर्गत कुल 29 परियोजनाएँ स्वीकृत की गई हैं। यह कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं। इन परियोजनाओं पर अब तक कुल 462.21 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
*****
पीके/ केसी/ एसके
(Release ID: 2159369)