कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग को, 300 से कम कार्मिक वाले मंत्रालयों/ विभागों की श्रेणी में राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए राजभाषा कीर्ति पुरस्कार (प्रथम)

Posted On: 20 AUG 2025 7:01PM by PIB Delhi

राजभाषा हिंदी में श्रेष्ठ कार्य निष्पादन के लिए, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग को, 300 से कम कार्मिक वाले मंत्रालयों/विभागों की श्रेणी में, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए, राजभाषा कीर्ति पुरस्कार (प्रथम) के लिए चुना गया है। गौरतलब है कि प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग को यह पुरस्कार, लगातार दूसरे वर्ष प्रदान किया जा रहा है। पिछले वर्ष 14 सितंबर, 2024 को, हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में, माननीय केन्द्रीय गृह मंत्री, अमित शाह जी के कर कमलों से, यह पुरस्कार सचिव, डीएआरपीजी, श्री वी. श्रीनिवास को प्रदान किया गया।

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग, संघ की राजभाषा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है और इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, विभाग में राजभाषा का प्रयोग लगातार बढ़ रहा है। यह विभाग अपने अनुभागों तथा इसके संबद्ध कार्यालयों/स्वायत्त निकायों में संघ की राजभाषा नीति के कार्यान्वयन की समुचित निगरानी करता है।

*********

NKR/PSM/AV


(Release ID: 2158587)
Read this release in: English , Urdu , Telugu