वस्‍त्र मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

हथकरघा बुनकर

Posted On: 19 AUG 2025 2:45PM by PIB Delhi

चतुर्थ अखिल भारतीय हथकरघा जनगणना 2019-20 की रिपोर्ट के अनुसार, हथकरघा क्षेत्र में देश भर में 26,73,891 हथकरघा बुनकर और 8,48,621 इससे संबद्ध श्रमिक हैं। हथकरघा क्षेत्र में हथकरघा बुनकरों और संबद्ध श्रमिकों की राज्य/केंद्र शासित प्रदेश क्षेत्रवार संख्या का विवरण नीचे दिया गया है।

वस्त्र मंत्रालय हथकरघा बुनकरों की आय बढ़ाने और उनके उत्थान के लिए देश भर में निम्नलिखित योजनाएं चला रहा है:

  1. राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम
  2. कच्चा माल आपूर्ति योजना

राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम के अंतर्गत पात्र हथकरघा एजेंसियों/बुनकरों को उन्नत करघे एवं सहायक उपकरण, सौर प्रकाश इकाइयों की खरीद, कार्यशाला के निर्माण, उत्पाद एवं डिजाइन विकास, तकनीकी एवं सामान्य अवसंरचना, घरेलू/विदेशी बाजारों में हथकरघा उत्पादों के लिए विपणन सहायता, बुनकरों की मुद्रा योजना के अंतर्गत रियायती ऋण और सामाजिक सुरक्षा इत्यादि के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

मंत्रालय कच्चा माल आपूर्ति योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के दरवाजे तक धागे की ढुलाई के लिए परिवहन संबंधी सब्सिडी प्रदान करता है तथा कॉटन हैंक यार्न, घरेलू रेशम, ऊनी एवं लिनन धागे और प्राकृतिक रेशों के मिश्रित धागे पर 15% मूल्य सब्सिडी प्रदान करता है।

चतुर्थ अखिल भारतीय हथकरघा जनगणना में शामिल हथकरघा श्रमिकों को महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में या तो पहचान पत्र प्रदान किये गये हैं या ई-पहचान कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है। नए पंजीकरण (चौथी अखिल भारतीय हथकरघा जनगणना से छूटे हुए और नए बुनकरों और संबद्ध श्रमिकों), मौजूदा बुनकरों के विवरण संपादित करने और ई-पहचान कार्ड डाउनलोड करने के लिए 28 जनवरी 2025 को एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया था। इस ऑनलाइन पोर्टल में पंजीकरण के आधार पर लगभग 15,000 और हथकरघा श्रमिकों को ई-पहचान कार्ड के लिए स्वीकृति दी गई है। इस प्रकार, नाम जोड़ना/हटाना, अद्यतन करना इत्यादि निरंतर चलती रहने वाली और सतत प्रक्रिया है।

कपड़ा राज्य मंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

****

एमएएम/एसएमपी/एनएम

(लोकसभा यूएस Q4300)

चतुर्थ अखिल भारतीय हथकरघा जनगणना 2019-20 के अनुसार

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश क्षेत्रवार हथकरघा बुनकरों और संबद्ध श्रमिकों की संख्या

 

क्रम सं.

राज्य/केंद्र शासित क्षेत्र

हथकरघा बुनकरों की संख्या

संबद्ध श्रमिकों की संख्या

कुल हथकरघा श्रमिकों की संख्या

1

आंध्र प्रदेश

1,27,662

49,785

1,77,447

2

अरुणाचल प्रदेश

77,600

17,016

94,616

3

असम

11,07,428

1,76,453

12,83,881

4

बिहार

7,216

5,631

12,847

5

छत्तीसगढ़

14,077

7,426

21,503

6

दिल्ली

3,236

1,049

4,285

7

गोवा

22

4

26

8

गुजरात

10,179

422

10,601

9

हरयाणा

14,414

11,128

25,542

10

हिमाचल प्रदेश

13,211

477

13,688

11

लद्दाख सहित जम्मू और कश्मीर

15,784

7,544

23,328

12

झारखंड

12,364

10,133

22,497

13

कर्नाटक

27,175

27,616

54,791

14

केरल

15,480

6,604

22,084

15

मध्य प्रदेश

12,805

5,267

18,072

16

महाराष्ट्र

2,882

627

3,509

17

मणिपुर

2,12,481

12,203

2,24,684

18

मेघालय

41,221

1,553

42,774

19

मिजोरम

17,298

10,242

27,540

20

नगालैंड

35,950

7,534

43,484

21

ओडिशा

53,472

64,364

1,17,836

22

पुद्दुचेरी

908

782

1,690

23

पंजाब

631

338

969

24

राजस्थान

8,687

1,403

10,090

25

सिक्किम

632

65

697

26

तमिलनाडु

1,97,818

45,757

2,43,575

27

तेलंगाना

25,930

21,922

47,852

28

त्रिपुरा

1,11,927

25,712

1,37,639

29

उतार प्रदेश

1,30,778

60,179

1,90,957

30

उत्तराखंड

7,967

4,594

12,561

31

पश्चिम बंगाल

3,66,656

2,64,791

6,31,447

 

संपूर्ण भारत

26,73,891

8,48,621

35,22,512

 

****

पीके/केसी/केके/केके


(Release ID: 2157906)
Read this release in: English , Urdu , Manipuri