महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने के प्रयास करने वाले विशेष अतिथियों को सम्मानित किया गया

Posted On: 15 AUG 2025 8:49PM by PIB Delhi

राष्ट्र ने आज 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया।
अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति की दृढ़ इच्छा शक्ति की सराहना करते हुए इस बात पर जोर दिया कि 2047 तक विकसित भारत का सपना महिलाओं के सशक्तिकरण और बच्चों के कल्याण पर आधारित है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की प्रगति उसकी महिलाओं की प्रगति है और राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक क्षेत्र में उनकी अभिन्न केंद्रीय भूमिका है।
ऑपरेशन सिंदूर में सुरक्षा बलों की बहादुरी का अभिवादन करते हुए प्रधानमंत्री ने इसे 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक संकल्प का प्रमाण बताया और राष्ट्र के सम्मान की रक्षा में उनके साहस की प्रशंसा की।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन सशक्त महिलाओं और सुरक्षित एवं अच्छी तरह से पोषित बच्चों के नेतृत्व में एक समृद्ध भारत के लिए शक्तिशाली आह्वान था। ऑपरेशन सिंदूर में बहादुर बलों के प्रति उनका अभिभावदन और नारी शक्ति की मान्यता हमारे मिशन के साथ गहराई से प्रतिध्वनित होती है। इस वर्ष सम्मानित किए गए विशेष अतिथि परिवर्तन के सच्चे चैंपियन हैं। इनकी जमीनी स्तर पर अथक सेवा मजबूत और अधिक समावेशी भारत की नींव रख रही है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक, बाल देखभाल संस्थानों (सीसीआई) के बच्चे, पीएम केयर्स के लाभार्थी, बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ), जिला बाल संरक्षण अधिकारी (डीसीपीओ), वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) के कर्मचारी और अन्य अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले विशेष अतिथियों में शामिल थे। इन सभी को आज लाल किले से स्वतंत्रता दिवस समारोह का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित किया गया। ये सभी जमीनी स्तर पर परिवर्तन लाने और महिलाओं एवं बच्चों को उनके घरों तक आवश्यक सेवाओं के वितरण को सक्षम बनाने वाले गुमनाम चैंपियन का प्रतिनिधित्व करते हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001CQDF.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002WDS2.jpg

13 से 16 अगस्त 2025 तक राजधानी नई दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान इन विशेष अतिथियों ने संसद भवन, प्रधानमंत्री संग्रहालय, कर्तव्य पथ और अन्य ऐतिहासिक स्थलों सहित प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने 14 अगस्त को महिला और बाल विकास राज्य मंत्री (डब्ल्यूसीडी) श्रीमती सावित्री ठाकुर के साथ एक संवाद सत्र में भाग लिया। इस दौरान डब्ल्यूसीडी के सचिव श्री अनिल मलिक और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की। उन्होंने अपने क्षेत्रीय अनुभवों और रचनात्मक कार्यों को साझा किया, जो जमीनी स्तर पर जीवन को आकार दे रहे हैं।
महिलाओं को सशक्त बनाने, बच्चों की सुरक्षा करने और प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत के दृष्टिकोण में योगदान करने में सक्षम बनाने को लेकर महिला और बाल विकास मंत्रालय ने अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

***

पीके/केसी/आरकेजे/एसएस


(Release ID: 2157082)
Read this release in: English