रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 127 वीरता पुरस्कारों, 40 विशिष्ट सेवा पुरस्कारों और 290 मेंशन-इन-डिस्पैचेज को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 14 AUG 2025 7:01PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 127 वीरता पुरस्कार और 40 विशिष्ट सेवा पुरस्कारों को मंजूरी दी है। ये हैं: 04 कीर्ति चक्र; 15 वीर चक्र; 16 शौर्य चक्र; 02 बार टू सेना पदक (वीरता); 58 सेना पदक (वीरता); 06 नौसेना पदक (वीरता); 26 वायु सेना पदक (वीरता); 07 सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक; 09 उत्तम युद्ध सेवा पदक और 24 युद्ध सेवा पदक।

राष्ट्रपति ने 290 मेंशन-इन-डिस्पैच को भी मंजूरी दी है - भारतीय सेना के 115 कर्मी, भारतीय नौसेना के 05, भारतीय वायु सेना के 167 और सीमा सड़क विकास बोर्ड (बीआरडीबी) के 03

राष्ट्रपति द्वारा अनुमोदित वीरता पुरस्कारों की सूची देखने के लिए क्लिक करें:

****

पीके/केसी/वीएस


(रिलीज़ आईडी: 2156611) आगंतुक पटल : 205
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Marathi , Telugu , Malayalam , Assamese , Bengali , English , Urdu