पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
तमिलनाडु के भीतर राष्ट्रीय जलमार्ग
Posted On:
12 AUG 2025 3:35PM by PIB Delhi
तमिलनाडु में राष्ट्रीय जलमार्गों (एनडब्ल्यू) पर प्रस्तावित प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर के अपग्रेडेशन का विवरण निम्नलिखित है।
तमिलनाडु में राष्ट्रीय जलमार्गों पर प्रस्तावित प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर का अपग्रेडेशन:
(i) बकिंघम नहर (एनडब्ल्यू-4 का भाग): निम्नलिखित खंडों पर कार्गो/ नदी क्रूज पर्यटन सर्किट के लिए जेटी निर्माण:
महाबलीपुरम से एडियूर ब्रिज
मरीना बीच के पास बकिंघम नहर का कूम नदी वाला भाग
पुलिकट झील
कार्गो आवागमन के लिए एन्नोर बंदरगाह से ईटीपीएस तक
(ii) भवानी नदी (एनडब्ल्यू-20): भवानी-संगमेश्वर मंदिर पर नदी क्रूज पर्यटन के लिए जेटी।
(iii) कावेरी-कोल्लिडम नदी (एनडब्ल्यू-55): चिदंबरम के पास नदी क्रूज पर्यटन के लिए जेटी।
(iv) पझ्यार नदी (एनडब्ल्यू-77): कन्याकुमारी के पास नदी क्रूज पर्यटन और माल ढुलाई के लिए जेटी।
(v) पोन्नियार नदी (एनडब्ल्यू-80): नदी क्रूज और माल ढुलाई के लिए जेटी।
भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई), जो पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त निकाय है, समुद्री मानकों के अनुरूप मजबूत और पर्यावरण अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने का प्रयास करता है, जैसे कि नौवहन उपकरणों से युक्त तैरते हुए जेटी और 24X7 यात्री/माल परिवहन के लिए जरूरी फेयरवे।
किसी भी विकासात्मक गतिविधि को शुरू करने के लिए, जलग्रहण क्षेत्र को होने वाले आर्थिक लाभों को ध्यान में रखते हुए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाती है। इसके अतिरिक्त, इकोसिस्टम की सुरक्षा के लिए, पारिस्थितिकी तंत्र को होने वाले संभावित नुकसान को कम करने हेतु पर्यावरणीय प्रभाव आकलन और पर्यावरण प्रबंधन योजनाएं (ईआईए-ईएमपी) भी लागू की जाती हैं।
यह जानकारी केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
******
पीके/केसी/एमएम
(Release ID: 2155681)