रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पूर्व सैनिकों को पेंशन और नौकरी के अवसर

Posted On: 11 AUG 2025 4:43PM by PIB Delhi

सरकार देश के पूर्व सैनिकों को मौजूदा नियमों के अनुसार पर्याप्त पेंशन प्रदान कर रही है। इसके अतिरिक्त, वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) योजना का उद्देश्य समान सेवा अवधि के साथ समान रैंक से सेवानिवृत्त होने वाले वर्तमान और पूर्व पेंशनभोगियों की पेंशन दरों के बीच के अंतर को पाटना है। इसके अलावा, भूतपूर्व सैनिकों को सरकारी संगठनों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, कॉर्पोरेट घरानों, निजी क्षेत्र, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों आदि में ईएसएम के रोजगार हेतु उनकी मांग के आधार पर नौकरी के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा विभिन्न पुनर्वास/कौशल विकास प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, रोजगार एवं स्व-रोजगार योजनाएं चलाई जा रही हैं।

देश में भूतपूर्व सैनिकों की कुल जनसंख्या राज्य/केंद्र शासित प्रदेश वार इस प्रकार है:

 

30.06.2024 तक ईएसएम की जनगणना डेटा

क्रम संख्या

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

कुल

1.

आंध्र प्रदेश

78,148

2.

अरुणाचल प्रदेश

986

3.

असम

41,656

4.

बिहार

1,33,526

5.

छत्तीसगढ़

7,355

6.

गोवा

2,389

7.

गुजरात

33,773

8.

हरियाणा

1,77,771

9.

हिमाचल प्रदेश

1,29,656

10.

झारखण्ड

30,546

11.

कर्नाटक

94,530

12.

केरल

1,82,368

13.

मध्य प्रदेश

58,464

14.

महाराष्ट्र

2,01,628

15.

मणिपुर

8,744

16.

मेघालय

3,012

17.

मिजोरम

5,975

18.

नागालैंड

3,284

19.

ओड़िशा

53,025

20.

पंजाब

3,82,694

21.

राजस्थान

2,12,415

22.

सिक्किम

1,094

23.

तमिलनाडु

1,23,349

24.

तेलंगाना

27,853

25.

त्रिपुरा

2,609

26.

उत्तर प्रदेश

4,26,179

27.

उत्तराखंड

1,39,882

28.

पश्चिम बंगाल

1,07,450

29.

अंडमान और निकोबार

1,123

30.

चंडीगढ़

8,463

31.

दमन और दीव तथा दादरा नगर हवेली

0

32.

दिल्ली

63,614

33.

जम्मू कश्मीर

78,592

34.

लक्षद्वीप

0

35.

लेह और लद्दाख

6,479

36.

पुद्दूचेरी

2,477

कुल

28,31,109

 

सरकार भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के सहयोग से तथा तीनों सेना मुख्यालयों की सहभागिता से पूरे भारत में पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेलों का आयोजन करती है। इससे नियोक्ता और संभावित उम्मीदवार के बीच सीधा संपर्क स्थापित होता है, जिसमें मौके पर ही कौशल परीक्षण, साक्षात्कार व कॉर्पोरेट क्षेत्र द्वारा रोजगार प्रदान करना शामिल है।

इसके अलावा, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (सीपीएसयू) और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) में पूर्व सैनिकों के लिए ग्रुप ‘सी’ में 14.5% रिक्तियां तथा ग्रुप ‘डी’ पदों में 24.5% रिक्तियां आरक्षित हैं। इसमें दिव्यांग पूर्व सैनिकों और युद्ध में शहीद हुए सैन्यकर्मियों के आश्रितों के लिए 4.5% रिक्तियां शामिल हैं।

यह जानकारी रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

*****

पीके/केसी/एनके


(Release ID: 2155243) Visitor Counter : 19
Read this release in: English , Urdu , Tamil