संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए एएसआई का बजट और व्यय

Posted On: 08 AUG 2025 9:36PM by PIB Delhi

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संज्ञान में आया है कि एक स्वतंत्र मीडिया संस्थान द्वारा एएसआई के बजट और व्यय के बारे में प्रकाशित कुछ रिपोर्टें भ्रामक हैं और वास्तविक स्थिति को नहीं दर्शाती हैं।

एएसआई नागपुर, दिल्ली, पटना, भुवनेश्वर, वडोदरा और मैसूर में स्थित छह (06) समर्पित उत्खनन शाखाओं का संचालन करता है, जो वार्षिक रूप से पुरातात्विक अन्वेषण और उत्खनन कार्यों को करने के लिए अनिवार्य हैं। हाल के वर्षों में, एएसआई सर्किलों को खुदाई करने, इस तरह की गतिविधियों के पैमाने और दायरे को बढ़ाने के लिए भी अधिकृत किया गया है।

भारत सरकार के अंतर्गत अन्वेषण और उत्खनन के लिए बजट आवंटन में पर्याप्त वृद्धि हुई है। वर्ष 2024-25 में इस मद के अंतर्गत 15.00 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है - जो वर्ष 2014-15 के 6.53 करोड़ रुपये के आवंटन से लगभग 2.3 गुना अधिक है। यह वृद्धि देश की पुरातात्विक संपदा के संरक्षण, अनुसंधान और वैज्ञानिक अध्ययन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

वर्तमान वर्ष में ही एएसआई देश भर में 22 स्थलों पर खुदाई कर रहा है। उत्खनन एक सावधानीपूर्वक और समय लेने वाली प्रक्रिया है, जिसमें कलाकृतियों और मिट्टी के बर्तनों सहित उत्खनित सामग्रियों का विस्तृत वैज्ञानिक परीक्षण और विश्लेषण किया जाता है। एएसआई का अधिदेश केवल स्थलों का पता लगाने के लिए नहीं है बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत की समझ को गहरा करने के लिए कठोर वैज्ञानिक निष्कर्षों को शामिल करते हुए व्यापक उत्खनन रिपोर्ट तैयार करना है।

अन्य प्रभार (अन्वेषण एवं उत्खनन) – 16.01.49” शीर्षक के अंतर्गत बजट प्रावधान और व्यय स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि आवंटित धनराशि का उपयोग योजनाबद्ध और जवाबदेह तरीके से किया गया है, तथा व्यय स्वीकृत आवंटन के अनुरूप है।

अन्य प्रभारों के संबंध में बजट प्रावधान और व्यय का विवरण

 (अन्वेषण एवं उत्खनन) शीर्षक-16.01.49

 (राशि लाख में)

 क्रम सं.

 उप शीर्ष

 वर्ष

 बजट

 व्यय

% age of

 आवंटन

 व्यय

1

16.01.50:OC (EE)

2014-15

643

630

97.97

2

16.01.50:OC (EE)

2015-16

713

686.97

96.34

3

16.01.50:OC (EE)

2016-17

797

769.08

96.49

4

16.01.50:OC (EE)

2017-18

948

939.39

99.09

5

16.01.50:OC (EE)

2018-19

625

618.21

99%

6

16.01.50:OC (EE)

2019-20

360

354.44

98%

7

16.01.50:OC (EE)

2020-21

250

248.3

99%

8

16.01.50:ORE(EE)

2021-22

609

607.96

100%

9

16.01.50:ORE (EE)

2022-23

1000

999.85

99%

10

16.01.49:ORE (EE)

2023-24

1130

1128

99%

11

16.01.49:ORE (EE)

2024-25

1262

1251.24

99.14%

12

16.01.49:ORE (EE)

2025-26

1500

745.6

49.71%

 

एएसआई अपनी सभी गतिविधियों में पारदर्शिता, वैज्ञानिक कठोरता और उच्चतम व्यावसायिक मानकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। इसके विपरीत अन्य कोई भी सुझाव निराधार हैं और इसे स्पष्ट रूप से खंडन किया जाता है।

************

पीके/केसी/डीवी/एसएस


(Release ID: 2154574) Visitor Counter : 13
Read this release in: English , Urdu