सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सागरमाला कार्यक्रम में पत्तन-सड़क संपर्क

Posted On: 07 AUG 2025 5:31PM by PIB Delhi

सागरमाला, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य पत्तन-आधारित विकास और तटीय समुदाय के उत्थान के लिए भारत के विस्तृत समुद्र तट, नौवहन जलमार्गों और रणनीतिक समुद्री व्यापार मार्गों की अप्रयुक्त क्षमता का उपयोग करना है। तटीय और जलमार्ग परिवहन का लाभ उठाकर, इस कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापक अवसंरचना निवेश की आवश्यकता को कम करना है, जिससे आवागमन को अधिक कुशल बनाया जा सके और भारतीय निर्यात की प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार हो सके।

सरकार द्वारा शुरू की गई पूर्ण और कार्यान्वयनाधीन बंदरगाह संपर्क परियोजनाओं की सूची, जिनमें लागत/समय में वृद्धि दिखाई गई है, क्रमशः अनुलग्नक- I और अनुलग्नक- II में संलग्न हैं। किसी भी स्वीकृत पत्तन संपर्क परियोजना को रद्द/स्थगित नहीं किया गया है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा शुरू की गई 11 पूर्ण पत्तन संपर्क परियोजनाओं की सूची के लिए कृपया

यहाँ पर इस लिंक पर क्लिक कीजिए  :https://static.pib.gov.in/WriteReadData/specificdocs/documents/2025/aug/doc202587602601.pdf

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन जयराम गडकरी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

***

पीके/केसी/एमकेएस/डीके


(Release ID: 2153899)
Read this release in: English , Urdu