स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम पर अपडेट


राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों को 4डी: दोष, रोग, कमियां और विकास में देरी से बचाता है

ग्रामीण भारत में 2014 और 2022 के बीच 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर प्रति 1,000 जन्मों पर 51 से घटकर 34 रह गई: एसआरएस रिपोर्ट

प्रविष्टि तिथि: 05 AUG 2025 4:27PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) बच्चों के जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार लाने और समुदाय के सभी बच्चों को व्यापक देखभाल प्रदान करने का एक कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में जन्म से 18 वर्ष की आयु तक के बच्चों की 4-डी (चार विकृतियों) - जन्म के समय दोष, रोग, कमियां और विकास में देरी के लिए जांच की जाती है। इसमें 32 सामान्य स्वास्थ्य स्थितियों का शीघ्र पता लगाना और तृतीयक स्तर पर सर्जरी सहित निःशुल्क उपचार और प्रबंधन शामिल है। पहचानी गई स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त बच्चों को जिला स्तर पर शीघ्र हस्तक्षेप सेवाएं और अनुवर्ती देखभाल प्रदान की जाती है।

राष्ट्रीय स्तर पर भारत के महापंजीयक द्वारा नमूना पंजीकरण प्रणाली (एसआरएस) रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर (यू5एमआर) 2014 में प्रति 1,000 जीवित जन्मों पर 51 से घटकर 2022 में प्रति 1,000 जीवित जन्मों पर 34 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

***

पीके/केसी/केके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2152636) आगंतुक पटल : 108
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi