पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मंत्रालय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया के प्रभावशाली व्यक्तियों की नियुक्ति करता है

प्रविष्टि तिथि: 04 AUG 2025 5:07PM by PIB Delhi

मंत्रालय नियमित रूप से अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश के पर्यटन स्थलों, उत्पादों और विभिन्न गतिविधियों का प्रचार करता है। इस संदर्भ में मंत्रालय समय-समय पर पर्यटन स्थलों, अपने उत्पादों, अनुभवों और कार्यक्रमों को बढ़ावा देने को प्राप्त अनुरोधों और जन सहभागिता पहलों के माध्यम से सोशल मीडिया के प्रभावशाली लोगों को अपने साथ जोड़ता है।

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने यह जानकारी लोकसभा में दी।

***

पीके/एके/केसी/पीसी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2152239) आगंतुक पटल : 39
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali