संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सांस्कृतिक मैपिंग के लिए राष्ट्रीय मिशन

प्रविष्टि तिथि: 31 JUL 2025 4:01PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय सांस्कृतिक मैपिंग मिशन (एनएमसीएम) के तहत, जमीनी स्तर पर कलाकारों और कला रूपों की पहचान करने, उनकी मैपिंग करने और उन्हें दर्ज करने के प्रयास किए गए हैं, जिसमें मौखिक परंपराएं और आदिवासी लोककथाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, संगीत नाटक अकादमी के पास "सर्वेक्षण, अनुसंधान, दस्तावेजीकरण, प्रसार और प्रकाशन" नामक एक योजना है जिसका उद्देश्य अनुसंधान और प्रसार उद्देश्यों के लिए विभिन्न कला रूपों की रिकॉर्डिंग को संरक्षित करना है। इस योजना के तहत, अकादमी ने देश भर में कई लोक और आदिवासी कला रूपों का दस्तावेजीकरण किया है।

मेरा गाँव मेरी धरोहर (एमजीएमडी) (https://mgmd.gov.in/) राष्ट्रीय सांस्कृतिक मैपिंग मिशन (एनएमसीएम) के तहत स्वीकृत परियोजना है।

'गुरु-शिष्य परंपरा के संवर्धन के लिए वित्तीय सहायता (रेपर्टरी ग्रांट)' और 'राष्ट्रीय मौजूदगी वाले सांस्कृतिक संगठनों को वित्तीय सहायता (आर.के. मिशन सहित)' योजनाओं के माध्यम से, कोविड-19 अवधि के बाद से लोक समूहों सहित कई संगठनों को वित्तीय सहायता मिली है। विवरण अनुलग्नक-I में प्रदान किए गए हैं।

संग्रहालय अनुदान योजना के तहत संग्रहालयों के जीर्णोद्धार/विकास की स्थिति इस प्रकार है:

म सं.

मौजूद संग्रहालयों के विकास से संबंधित परियोजनाओं की कुल संख्या

पूरी की गई परियोजनाएं

चल रही परियोजनाएं

1.

25

10

15

भारत सरकार ने युवाओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने और पारंपरिक कला रूपों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करके सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। संगीत नाटक अकादमी 'लोक प्रतिभा' नामक एक उत्सव का आयोजन करती है, जो युवा कलाकारों को समर्पित है और भारत की नैरेटिव और पारंपरिक कलाओं पर केंद्रित है। इस तरह की पहल युवाओं को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करती है।

यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

 

परिशिष्ट-I

कोविड-19 के बाद से लोक समूहों सहित सहायता प्राप्त संगठनों की संख्या:

वर्ष

विवरण

गुरू शिष्य परंपरा को प्रोत्साहन के लिए वित्तीय सहायता (रिपर्टरी अनुदान)

राष्ट्रीय स्तर पर मौजूदगी वाली सांस्कृतिक संस्थाओं को वित्तीय सहायता (आर.के. मिशन सहित)

2020-21

लाभार्थियों की संख्या

530

6

राशि (करोड़ रूपये में)

34.8

9.03

2021-22

लाभार्थियों की संख्या

573

6

राशि (करोड़ रूपये में)

42.48

7.58

2022-23

लाभार्थियों की संख्या

1213

15

राशि (करोड़ रूपये में)

86.22

11.6

2023-24

लाभार्थियों की संख्या

1505

24

राशि (करोड़ रूपये में)

77.95

12.58

2024-25

लाभार्थियों की संख्या

1418

28

राशि (करोड़ रूपये में)

84.03

11.82

 

पीके/ एके / केसी


(रिलीज़ आईडी: 2151092) आगंतुक पटल : 28
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu