पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वैश्विक स्तर पर एमआईसीई उद्योग को संवर्धन

Posted On: 31 JUL 2025 4:09PM by PIB Delhi

एमआईसीई (मीटिंग्स, इंसेन्टिव्स, कॉन्फ्रेंसेस एंड एग्जिबिशन्स) पर्यटन सहित पर्यटन स्थलों और उत्पादों को बढ़ावा देना और उनका प्रचार-प्रसार मुख्य रूप से संबंधित राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन का दायित्व है पर अपनी सतत गतिविधियों द्वारा पर्यटन मंत्रालय सोशल मीडिया और वेबसाइटों सहित विभिन्न माध्यमों से एमआईसीई पर्यटन सहित भारत को एक समग्र पर्यटन स्थल के रूप में प्रचारित करता रहता है। बैठक, अभिप्रेरण, सम्मेलन और प्रदर्शनियां-एमआईसीई दुनिया भर में पर्यटन के स्वरूपों के तौर पर जाने जाते हैं। एमआईसीई को व्यावसायिक पर्यटन या व्यावसायिक कार्यक्रम भी कहा जाता है।

पर्यटन मंत्रालय एमआईसीई को पर्यटन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानता है। मंत्रालय ने देश में एमआईसीई उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय नीति और भविष्य योजना भी तैयार की है। एमआईसीई संवर्धन मसौदे में निम्नलिखित प्रमुख बिन्दुओं की पहचान की गई है:

i. एमआईसीई के लिए संस्थागत समर्थन

ii. एमआईसीई के लिए पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना

iii. भारतीय एमआईसीई उद्योग में प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाना

iv. एमआईसीई आयोजनों के लिए व्यवसाय सुगमता

v. भारत को एमआईसीई गंतव्य के रूप में प्रचारित-प्रसारित करना

vi. एमआईसीई उद्योग के लिए कौशल विकास

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

****

पीके/एके/केसी/एकेवी/केके


(Release ID: 2150942)
Read this release in: English , Urdu